ब्रिटेऩ-स्विट्जरलैंड जैसी कर संधि करेगा भारत
मीरा कुमार ने हर 37 दिन में की विदेश यात्रा
विवाह पंजीकरण 60 दिन में कराना जरूरी, वरना जुर्माना
ओरियंटल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा का समर्थन किया
80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी साइकिल!
मदेरणा, बिश्नोई ने भंवरी की हत्या की साजिश रची: सीबीआई
लोकपाल विधेयक प्रवर समिति को भेजने पर हंगामा
बीजेपी की आपत्ति के बीच लोकपाल बिल राज्यसभा में पेश
कांस्य युग में भी थीं सोशल नेटवर्किंग साइटें!
एवरेस्ट पर तीन पर्वतारोहियों की मौत, दो लापता
आखिर लय में लौटी टीम इंडिया
मेलबर्न, एजेंसी
First Published:03-02-12 12:53 PM
Last Updated:03-02-12 05:18 PM
भारतीय क्रिकेट टीम ने मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के साथ जारी दूसरा ट्वेंटी-20 मुकाबला 8 विकेट से जीता। टीम इंडिया ने 19.4 ओवर में ही 132 रनों का लक्ष्य पूरा कर लिया। इस सीरीज में दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर रहीं।
गौतम गम्भीर ने चार चौकों की मदद से 56 रनों की पारी खेली, वहीं महेंद्र सिंह धौनी दो चौकों की मदद से 21 रन बनाकर उनका साथ दिया। इससे पहले सहवाग 23 रन बनाकर ब्रैड हॉग की गेंद पर आउट हो गए। विराट कोहली भी 31 रनों की पारी खेलकर मिशेल मार्श की गेंद पर आउट हो गए।
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ब्रैड हॉग और मिशेल मार्श ने एक-एक विकेट लिया।
इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 19.4 ओवरों में 131 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। इसमें सलामी बल्लेबाज एरन फिंच के सबसे अधिक 36 रन शामिल हैं।
इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने 32 रन जोड़े। वेड ने अपनी 29 गेंदों की पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया। फिंच ने 23 गेंदों पर छह चौके लगाए।
मेजबान टीम ने 15 ओवरों की समाप्ति तक पांच विकेट पर 100 रन बनाए थे। अगले पांच ओवरों में वह सिर्फ 31 रन जोड़ सकी जबकि इस दौरान उसने पांच विकेट गंवा दिए। भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार क्षेत्ररक्षण करते हुए चार खिलाड़ियों को रन आउट किया। इनमें से दो रन आउट रवींद्र जडेजा, एक-एक रैना और रोहित शर्मा के नाम रहा।
भारत की ओर से राहुल शर्मा और प्रवीण कुमार ने दो-दो सफलता हासिल की जबकि विनय कुमार और जडेजा को एक-एक विकेट मिला। प्रवीण ने पारी के तीसरे ओवर में डेविड वार्नर और शान मार्श को आउट किया था। वार्नर (8), मार्श (०), कप्तान जॉर्ज बैले (3) ने निराश किया जबकि डेविड हसी ने 24 रन जोड़े।
मिशेल मार्श ने 13 रन बनाए जबकि ब्रेट ली छह रन बनाकर नाबाद लौटे। पुछल्ले बल्लेबाजो में क्लिंट मैके (0), ब्रैड हॉग (4) और जेवियर डोर्थी (1) कुछ खास नहीं कर सके। फिंच, बैले, डोर्थी और वेड रन आउट हुए।
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी में बुधवार को 31 रनों से जीत हासिल की थी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 6 ट्वेंटी-20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले जा चुके हैं जिनमें तीन में भारत और तीन में ऑस्ट्रेलिया विजयी रहा है।
80

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
आखिर में भारत जीत ही गया !!
they seems to be coming on track !!
By vishwajeet (4th-February-2012 07:02:AM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल


