चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार

भारतीय गेंदबाजों के नाम रहा पहला दिन
नागपुर, एजेंसी
First Published:13-12-12 11:21 AM
Last Updated:13-12-12 05:30 PM
पिछले दो मैच हारने के बाद त्रिकोणीय स्पिन आक्रमण लेकर उतरने वाली भारतीय टीम ने चौथे और आखिरी क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन गुरुवार को इंग्लैंड के बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर बनाने से रोके रखा। पहले दिन का खेल समाप्त होने पर इंग्लैंड ने पांच विकेट पर 199 रन बनाए थे। मैट प्रायर (34) और अपना पहला टेस्ट खेल रहे जो रूट ने हालांकि छठे विकेट की नाबाद साझेदारी में 29.3 ओवर में 60 रन जोड़ लिए हैं।
अहमदाबाद में पहला टेस्ट जीतने के बाद मुंबई और कोलकाता में हारने वाली भारतीय टीम चार मैचों की सीरीज में 1-2 से पीछे है। ड्रेसिंग रूम के विवादों और खराब प्रदर्शन के चलते आलोचना के घेरे में आए कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के अलावा कई सीनियर खिलाड़ियों को टीम में अपनी जगह बचाने के लिए यह मैच हर हालत में जीतना होगा।
भारतीय टीम ने एकमात्र तेज गेंदबाज के रूप में ईशांत शर्मा को टीम में शामिल किया। उन्होंने सुबह के सत्र में शानदार फार्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज एलेस्टेयर कुक और निक काम्पटन को आउट करके इस फैसले को सही साबित किया। टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले बायें हाथ के स्पिनर रविंद्र जडेजा ने 25 ओवर में 34 रन देकर दो विकेट लिए जिसमें केविन पीटरसन (73) का बेशकीमती विकेट शामिल है। वहीं चावला ने भी एक विकेट चटकाया।
सीरीज में अब तक भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे प्रज्ञान ओझा और आर अश्विन को कोई विकेट नहीं मिल सका है। पहले टेस्ट में बीमार रहे ईशांत को मुंबई में दूसरे टेस्ट की टीम में नहीं चुना गया था। तीसरे स्पिनर के तौर पर इस मैच में लेग स्पिनर पीयूष चावला को शामिल किया गया है। जडेजा और चावला ने लंच के बाद क्रमश: जोनाथन ट्राट और इयान बेल को पवेलियन भेजा।
सुबह ईशांत ने इंग्लैंड के कप्तान कुक और सलामी बल्लेबाज काम्पटन को सस्ते में आउट किया। काम्पटन तीन रन बनाकर आउट हुए और उस समय इंग्लैंड का स्कोर सिर्फ तीन रन था। इसके बाद कुक एक के स्कोर पर पगबाधा हो गए। इंग्लैंड के दोनों शीर्ष बल्लेबाज 11वें ओवर में 16 रन के कुल स्कोर पर पवेलियन में थे।
कोलकाता में सिर्फ एक विकेट ले सके ईशांत ने अच्छी लाइन और लेंथ से गेंदबाजी की। इससे पहले कुक ने सीरीज में पहली बार टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत तीसरी बार काम्पटन और कुक की सलामी जोड़ी को 30 रन के भीतर तोड़ने में कामयाब रहा। ट्राट ने आते ही प्रज्ञान ओझा को चौका लगाकर शानदार शुरुआत की थी। वह भाग्यशाली रहे कि ईशांत की गेंद पर अंपायर कुमार धर्मसेना ने उन्हें पगबाधा आउट नहीं दिया। लंच के बाद के सत्र में इंग्लैंड ने 32 ओवर में 72 रन बनाए और दो विकेट गंवाए। पीटरसन और ट्राट ने इंग्लैंड को खराब स्थिति से निकाला। ईशांत ने पहले स्पैल में दो विकेट चटकाकर इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत नहीं करने दी थी।
ग्यारहवें ओवर में उतरे पीटरसन और ट्राट ने लंच तक कोई और विकेट नहीं गिरने दिया। दोनों ने 39.1 ओवर में 86 रन जोड़े। इस साझेदारी को जडेजा ने तोड़ा और ट्राट का आफ स्टम्प उखाड़ दिया। दूसरे छोर से पीटरसन ने अश्विन को चौका जड़कर 108 गेंद में 50 रन पूरे किए। पीटरसन को 61 के स्कोर पर जीवनदान मिला जब मिडविकेट पर चेतेश्वर पुजारा उनका कैच नहीं लपक सके। ईशांत की जगह गेंद संभालने वाले चावला ने बेल को एक्स्ट्रा कवर में विराट कोहली के हाथों लपकवाया। जडेजा ने पीटरसन को पवेलियन भेजकर इंग्लैंड को करारा झटका दिया। मिडविकेट पर ओझा ने उनका कैच लपका। पीटरसन 68वें ओवर में आउट हुए तब स्कोर पांच विकेट पर 139 रन हो गया।
इसके बाद रूट और प्रायर ने समझदारी से बल्लेबाजी करके भारतीय गेंदबाजों को कोई और विकेट नहीं लेने दिया। रूट 110 गेंदों में 31 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि प्रायर ने 83 गेंदों का सामना करके 34 रन बनाए जिसमें तीन चौके शामिल हैं।
अहमदाबाद में पहला टेस्ट जीतने के बाद मुंबई और कोलकाता में हारने वाली भारतीय टीम चार मैचों की सीरीज में 1-2 से पीछे है। ड्रेसिंग रूम के विवादों और खराब प्रदर्शन के चलते आलोचना के घेरे में आए कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के अलावा कई सीनियर खिलाड़ियों को टीम में अपनी जगह बचाने के लिए यह मैच हर हालत में जीतना होगा।
भारतीय टीम ने एकमात्र तेज गेंदबाज के रूप में ईशांत शर्मा को टीम में शामिल किया। उन्होंने सुबह के सत्र में शानदार फार्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज एलेस्टेयर कुक और निक काम्पटन को आउट करके इस फैसले को सही साबित किया। टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले बायें हाथ के स्पिनर रविंद्र जडेजा ने 25 ओवर में 34 रन देकर दो विकेट लिए जिसमें केविन पीटरसन (73) का बेशकीमती विकेट शामिल है। वहीं चावला ने भी एक विकेट चटकाया।
सीरीज में अब तक भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे प्रज्ञान ओझा और आर अश्विन को कोई विकेट नहीं मिल सका है। पहले टेस्ट में बीमार रहे ईशांत को मुंबई में दूसरे टेस्ट की टीम में नहीं चुना गया था। तीसरे स्पिनर के तौर पर इस मैच में लेग स्पिनर पीयूष चावला को शामिल किया गया है। जडेजा और चावला ने लंच के बाद क्रमश: जोनाथन ट्राट और इयान बेल को पवेलियन भेजा।
सुबह ईशांत ने इंग्लैंड के कप्तान कुक और सलामी बल्लेबाज काम्पटन को सस्ते में आउट किया। काम्पटन तीन रन बनाकर आउट हुए और उस समय इंग्लैंड का स्कोर सिर्फ तीन रन था। इसके बाद कुक एक के स्कोर पर पगबाधा हो गए। इंग्लैंड के दोनों शीर्ष बल्लेबाज 11वें ओवर में 16 रन के कुल स्कोर पर पवेलियन में थे।
कोलकाता में सिर्फ एक विकेट ले सके ईशांत ने अच्छी लाइन और लेंथ से गेंदबाजी की। इससे पहले कुक ने सीरीज में पहली बार टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत तीसरी बार काम्पटन और कुक की सलामी जोड़ी को 30 रन के भीतर तोड़ने में कामयाब रहा। ट्राट ने आते ही प्रज्ञान ओझा को चौका लगाकर शानदार शुरुआत की थी। वह भाग्यशाली रहे कि ईशांत की गेंद पर अंपायर कुमार धर्मसेना ने उन्हें पगबाधा आउट नहीं दिया। लंच के बाद के सत्र में इंग्लैंड ने 32 ओवर में 72 रन बनाए और दो विकेट गंवाए। पीटरसन और ट्राट ने इंग्लैंड को खराब स्थिति से निकाला। ईशांत ने पहले स्पैल में दो विकेट चटकाकर इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत नहीं करने दी थी।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल