फोटो गैलरी

Hindi Newsचतरा में कांग्रेसियों ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का शहादत दिवस

चतरा में कांग्रेसियों ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का शहादत दिवस

चतरा जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में 21 मई को पन्नालाल धर्मशाला में जिलाध्यक्ष बद्री राम की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी का शहादत दिवस संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस...

चतरा में कांग्रेसियों ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का शहादत दिवस
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 21 May 2017 07:11 PM
ऐप पर पढ़ें

चतरा जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में 21 मई को पन्नालाल धर्मशाला में जिलाध्यक्ष बद्री राम की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी का शहादत दिवस संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि विश्व में भारत की जो छवि है, वह स्व राजीव गांधी के रजनात्मक कार्यों की देन है। सभा को संबोधित करते हुए रामलखन सिंह, मो साबिर हुसैन, सुधीर कुमार दूबे, संजय जायसवाल, राम अवतार साहु, जावेद पप्पु रजा, मो नेसार ने राजीव गांधी की जीवनी पर प्रकाश डाला। सभा समाप्त होने के बाद कांग्रेसियों ने सदर अस्पताल में जाकर रोगियो के बीच फल व बिस्कुट का वितरण किया।

राजीव गांधी के आदर्श पर चलने का लिया संकल्प

हंटरगंज स्थित कांग्रेस नेता अनिरूद्ध सिंह के आवास पर राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनायी गयी। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह ने की और संचालन मसीर आलम ने किया। कार्यक्रम में पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पार्टी हित और एक सच्चे कार्यकर्ता बनने के लिए राजीव गांधी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें