फोटो गैलरी

Hindi Newsचोरों ने जेवर समेत तीन लाख का सामान उड़ाया

चोरों ने जेवर समेत तीन लाख का सामान उड़ाया

मुड़हुआ गांव में बीते शनिवार की रात चोरों ने लगभग दो लाख का जेवर, 70 साड़ी व 700 नगद चुरा लिया। पीड़ित परिवार लड़की की शादी के तैयारी में जुटा है। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में खलबली मच गई।...

चोरों ने जेवर समेत तीन लाख का सामान उड़ाया
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 23 Apr 2017 03:10 PM
ऐप पर पढ़ें

मुड़हुआ गांव में बीते शनिवार की रात चोरों ने लगभग दो लाख का जेवर, 70 साड़ी व 700 नगद चुरा लिया। पीड़ित परिवार लड़की की शादी के तैयारी में जुटा है। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में खलबली मच गई। भुक्तभोगी ने कोतवाली में चोरी की तहरीर दी है। कोतवाली पुलिस चोरी की घटना के छानबीन में जुटी है।

क्षेत्र के मुड़हुआ गांव निवासी ओमप्रकाश यादव के बेटी रीना का शादी आगामी 29 अप्रैल को होनी है। परिजन शादी की तैयारी में जुटे है। लड़की की शादी में देने के लिए पिता ने लगभग दो लाख रुपये का जेवर व 70 साड़ी के अलावा अन्य सामान खरीदकर घर में रखा था। बीते शनिवार की रात परिवार के सदस्य खाना खाकर छत पर सो गये। वहीं ओमप्रकाश दलान में सो गया। देर रात चोर घर के पीछे बने रोशनदान से घुसकर दो बक्शा व एक अटैची साथ लेते गये। इसके अलावा अन्य सामान भी चुरा लिया। देर रात लगभग तीन बजे रीना छत से नीचे आयी, तो बिखरा सामान देख शोर मचाने लगी। इसके बाद परिजनों को चोरी की जानकारी हुई। वहीं सुबह सिवान में टूटा बक्सा व अटैची पड़ा मिला। प्रभारी कोतवाल माधव सिंह ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्जकर छानबीन की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें