फोटो गैलरी

Hindi Newsगन्दगी वाले स्थानों पर कीट नाशक दवा का छिड़काव करने की मांग

गन्दगी वाले स्थानों पर कीट नाशक दवा का छिड़काव करने की मांग

नगर पालिका क्षेत्र में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर संक्रामक रोगों का कारण बन सकते हैं। गर्मी बढ़ने के साथ मक्खियां और मच्छरों का पनपना शुरू हो गया है। गली मोहल्लों में डंप कूड़े और नालियों में जमा कचरे...

गन्दगी वाले स्थानों पर कीट नाशक दवा का छिड़काव करने की मांग
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 07 May 2017 04:30 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर पालिका क्षेत्र में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर संक्रामक रोगों का कारण बन सकते हैं। गर्मी बढ़ने के साथ मक्खियां और मच्छरों का पनपना शुरू हो गया है। गली मोहल्लों में डंप कूड़े और नालियों में जमा कचरे से जहां दुर्गन्ध फैल रही है वहीं इनमें हैजा और आन्त्रशोध के कीटाणुओं के पनपने की संभावना भी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने पालिका से गन्दगी वाले स्थानों पर कीटनाशक दवा का छिड़काव करने की मांग शुरू कर दी है। नगर पालिका के पास कर्मचारियों का अभाव होने के कारण शहर से एकत्रित किया गया कूड़ा कचरा पूरे दिन डम्प रहता है। कभी दूसरे दिन तो कभी तीसरे दिन कूड़े का नस्तिारण हो रहा है। पानी की निकासी के लिए नगर के विभन्नि वार्डों में बनी नालियों में से अधिकांश कचरा जमा होने से वह बंद हो चुकी हैं। गन्दगी के कारण फैल रही दुर्गन्ध से लोग परेशान हैं। गर्मी बढ़ने के साथ मक्खियां और मच्छर भी पनपने शुरू हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका ने गन्दगी वाले स्थानों पर कीट नाशक दवा का छिड़काव करने की मांग की है। उनका कहना है कि गर्मी और बरसात के सीजन में नगर पालिका को नगर की नियमित सफाई के लिए विशेष अभियान चलाना चाहिए। छतार, मादली, गोरलचौड़, भैरवा चौराहा, जूप, नागनाथ वार्ड सभी जगह नालियां बंद होने से पानी की निकासी नहीं हो रही है। सभासद अनीता प्रहरी, प्रकाश नाथ, शकुन्तला गोस्वामी, कलावती देवी के अलावा नगर निवासी भूपेन्द्र नाथ, नीता सोराड़ी, मनीष थ्वाल आदि ने पालिका एवं प्रशासन से कूड़ा नस्तिारण प्रक्रिया में तेजी लाने और बंद पड़ी नालियों को खोलने के साथ गन्दगी वाले स्थानों पर कीटनाशक दवा का छिड़काव करने की मांग की है। सभासदों का कहना है कि वह इस मुद्दे को बोर्ड की बैठक में फिर से उठाएंगे। पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी ने बताया कि गर्मी को देखते हुए कूड़ा नस्तिारण प्रक्रिया में तेजी लाई गई है। शीघ्र ही स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कीटनाशक दवा का छिड़काव किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें