फोटो गैलरी

Hindi Newsझारखंड को झामुमो मुक्त बनाना है

झारखंड को झामुमो मुक्त बनाना है

भाजपा जगन्नाथपुर का विधानसभास्तरीय कार्यकर्ता मिलन समारोह सह वनभोज का बुधवार को बरायबुरु स्थित वन विश्रामागार में मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने...

झारखंड को झामुमो मुक्त बनाना है
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 01 Mar 2017 10:50 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा जगन्नाथपुर का विधानसभास्तरीय कार्यकर्ता मिलन समारोह सह वनभोज का बुधवार को बरायबुरु स्थित वन विश्रामागार में मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि झारखंड को झामुमो मुक्त बनाना है।

जिस तरह मोदी जी ने कांग्रेस मुक्त देश का नारा दिया है और वह नारा पूरा होता दिख रहा है। उसी तरह हमलोग झारखंड को झामुमो मुक्त बनाएंगे। इसकी तैयारी अभी से इसी विधानसभा क्षेत्र से शुरू करेंगे। 2019 की चुनाव की तैयारी जोर-शोर से कर देनी है। इससे पहले गिलुवा एवं जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र नंदी समेत सभी अतिथियों का जोरदार स्वागत झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के अध्यक्ष रामा पाण्डेय एवं उनकी यूनियनों ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारी एक अनुशासित पार्टी है। हमारा अगला मिशन 2019 है और इसे पूरा करने के लिए अभी से तैयारी करते हुए कमर कस लेनी है। केंद्र और राज्य में हमारी सरकार है। राज्य हित में कई कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ मिल रहा है। खुशी की बात है कि सभी खदानें कुछ ही दिनों में चालू हो जाएंगी। कार्यकर्ताओं को गुरुचरण नायक, अशोक षाड़ंगी, आलोक रंजन तथा विपिन पूर्ति ने भी संबोधित किया। झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के अध्यक्ष रामा पांडेय ने इस क्षेत्र के विकास के लिए मांग पत्र सौंपा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें