फोटो गैलरी

Hindi Newsबक्सर: छात्र की मौत पर परिवार में कोहराम मचा

बक्सर: छात्र की मौत पर परिवार में कोहराम मचा

बबुआ के दूध के दिक्कत ना होखे, एही खातिर भैंस खरीदले रहीं। कटोरे-कटोरे दुधवा पिलाके बबुआ के पोसले रहीं ए दादा। दुश्मनवा सब बबुआ के जानवा मार देहलन सन, अब हम कैसे रहब ए दादा। यही कहकर दहाड़ मार रो रही...

बक्सर: छात्र की मौत पर परिवार में कोहराम मचा
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 21 Dec 2016 05:55 PM
ऐप पर पढ़ें

बबुआ के दूध के दिक्कत ना होखे, एही खातिर भैंस खरीदले रहीं। कटोरे-कटोरे दुधवा पिलाके बबुआ के पोसले रहीं ए दादा। दुश्मनवा सब बबुआ के जानवा मार देहलन सन, अब हम कैसे रहब ए दादा। यही कहकर दहाड़ मार रो रही थी बक्सर के केसठ निवासी मृतक रितेश की नानी तेतरा देवी। वहीं कल्लू की मां मिन्ता देवी अपनी पुत्र का शव देख बेसुध पड़ी हुई थी।

बीस दिन से था गायब

परिवार के अन्य सदस्यों को रो-रोकर बुरा हाल था। घर से महज कुछ दूरी पर मिला शव: मृतक रितेश कुमार उर्फ कल्लू मिडिल स्कूल कतिकनार के कक्षा दो के छात्र था। ढ़ाई वर्ष से अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता था। बीते 15 दिसम्बर को दोपहर में स्कूल से घर के लिए निकल गया था, पर वह देर शाम तक नहीं पहुंचा। जिसके बाद मां मिन्ता देवी ने गुमशुदगी का मामला थाना में दर्ज कराया था। छह दिन बाद बुधवार को रितेश का शव घर से महज 200 गज की दूरी स्थित एक पोखर से बरामद किया गया। इस आठ वर्षीय छात्र की हत्या कर शव फेंका गया था। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें