खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
कोच्चि में 3,500 करोड़ का संयंत्र लगायेगी पेट्रोनेट
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:29-07-12 05:58 PM
देश की सबसे बड़ी प्राकृतिक गैस आयातक पेट्रोनेट एलएनजी लि केरल के कोच्चि में बन रहे टर्मिनल के पास 3,500 करोड़ रुपये का बिजली संयंत्र लगाने के लिए बातचीत कर रही है। पेट्रोनेट ने केरल सरकार को 1,200 मेगावाट के गैस आधारित बिजली संयंत्र के लिए प्रस्ताव किया है। इसमें कंपनी और केरल सरकार की 50:50 हिस्सेदारी होगी। केरल बिजली संकट का सामना कर रहा है। ऐसे में वह पेट्रोनेट के साथ भागीदारी का इच्छुक है। इस संयंत्र के लिए जो जमीन दी जाएगी, उसे परियोजना में इक्विटी योगदान माना जाएगा। इसके अलावा राज्य सरकार ने पेट्रोनेट के इस प्रस्ताव पर भी सकारात्मक एख दिखाया है कि संयंत्र से उत्पादित कम से कम 75 फीसद बिजली की आपूर्ति वह दीर्घावधि के बिजली खरीद करार के तहत करेगी। इस संयंत्र से बिजली उत्पादन के लिए ऑस्ट्रेलिया से आयात ईंधन का इस्तेमाल किया जाएगा। इसकी कीमत 7 रुपये प्रति यूनिट से कम होगी। यह 11 रुपये प्रति यूनिट की उस दर से कम है, जिस पर फिलहाल राज्य सरकार निजी उत्पादकों से बिजली खरीद कर रही है।
00

प्राकृतिक गैस| आयातक| पेट्रोनेट| केरल |
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
