बिहार बंद के दौरान 'जिगरी यार' बने 'जानी दुश्मन'

श्रीनिवासन ने ली न्यायाधीश के तौर पर शपथ
हिमाचलः वीरभद्र निकाले गए, अब भी फंसे हैं 1700 लोग
नीतीश के पास कोई सिद्घांत नहीं: शाहनवाज
सौर घोटाले को लेकर केरल विधानसभा में हंगामा
कड़वाहट दूर करने की कवायद में मोदी मिले आडवाणी से दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
एम्बैसी प्रापर्टी की 6,000 करोड़ रुपये निवेश की योजना
मुंबई, एजेंसी
First Published:23-11-10 11:12 PM
Last Updated:23-11-10 11:22 PM
दक्षिण भारत की कंपनी एम्बैसी प्रापर्टी डेवलपमेंटस ने अगले तीन साल के दौरान नई परियोजनाओं पर 6,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनाई है। कंपनी का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) भी जल्द आने वाला है।
बेंगलूर की इस कंपनी के महाप्रबंधक (कारपोरेट वित्त) संदीप सुब्रमण्य ने मंगलवार को कहा कि हमारी योजना 8. 9 करोड़ वर्ग फुट के क्षेत्र का विकास करने की है। तीन साल में हम 6,000 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। हमारे पास पहले से ही पर्याप्त भूमि है और हम और जमीन नहीं लेने जा रहे।
कंपनी का 2,400 करोड़ रुपये का आईपीओ दिसंबर या जनवरी के शुरू में आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि हम एकीकृत टाउनशिप पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, जहां वाणिज्यिक और आवासीय स्थल दोनों बनाए जाएंगे।
सुब्रमण्य ने बताया, फिलहाल हमारी कुल संपत्तियों में आवासीय संपत्तियों की हिस्सेदारी 25 प्रतिशत की है। एकीकत टाउनशिप और कुछ एकल परियोजनाओं के जरिये हम आवासीय संपत्तियों की हिस्सेदारी बढ़ाकर 33 फीसद करने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हमारी योजना हवाई अडडे के नजदीक भी एकीकृत टाउनशिप का विकास करने की है। इसके अलावा एक परियोजना चेन्नई में विकसित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि आईपीओ से मिलने वाली राशि का 1,500 करोड़ रुपये नए परियोजनाओं में लगाया जाएगा। शेष 4,500 करोड़ रुपये की राशि लोन और अन्य माध्यमों से जुटाई जाएगी।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल