29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
ब्रिटेन की रिटेल कंपनी पेवर्स करेगी भारत में निवेश!
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:26-04-12 05:08 PM
सरकार ने गुरुवार को कहा कि फुटवियर व एक्सेसरीज कंपनी पेवर्स (इंग्लैंड) ने भारत में अपने बल पर कारोबार के इरादे से एकल ब्रांड खुदरा लाइसेंस के लिए आवेदन किया है।
औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग के सचिव सौरभ चन्द्रा ने एक सवाल के जवाब में संवाददाताओं को बताया कि एक प्रस्ताव पेवर्स इंडिया की ओर से आया है।
उल्लेखनीय है कि सरकार ने जनवरी में एकल ब्रांड खुदरा क्षेत्र में एफडीआई सीमा बढ़ाकर 100 प्रतिशत कर दी थी, जिससे वैश्विक ब्रांडों व खुदरा कंपनियों के लिए अपने भारतीय परिचालन पर पूर्ण स्वामित्व हासिल करने का मार्ग प्रशस्त हो गया।
चन्द्रा ने प्रस्ताव और विस्तत ब्योरा नहीं दिया, लेकिन कहा कि कई और अंतरराष्ट्रीय खुदरा ब्रांडों द्वारा इसी तरह के प्रस्ताव पेश किए जाने की संभावना है। माना जाता है कि पेवर्स इंडिया देश में दो करोड़ डॉलर (करीब 100 करोड़ रुपये) का निवेश कर सकती है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
