रविवार, 26 मई, 2013 | 14:02 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
बैंक ग्राहक अब खुद कर सकेंगे पासबुक अपडेट
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:15-07-12 03:04 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (2) अ+ अ-
बैंकों में जाकर पासबुक अपडेट कराने और पैसा जमा कराने के लिये लगने वाली लंबी कतारें जल्द ही बीते दिनों की बात हो जायेंगी। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक अब ग्राहकों को बेहतर एवं आधुनिक सुविधा देने के लिये नवीन तकनीक अपना रहे हैं, जिनमें ग्राहक अपनी पासबुक में लेनदेन का पूरा ब्योरा खुद दर्ज कर सकते हैं।

बैंक शाखाओं में ऐसी सॉफ्टवेयर वाली कंप्यूटरीकत मशीनें लग रहीं हैं, जहां ग्राहक खुद अपनी पासबुक अपडेट कराने के साथ साथ पैसा जमा करने, निकालने सहित विभिन्न सेवाओं को अपेक्षाकृत थोड़े समय में ही हासिल कर सकते हैं। बैंकों का मानना है कि ऐसी आधुनिक सुविधाओं से जहां एक तरफ ग्राहकों को फायदा मिलेगा, वहीं दूसरी तरफ बैंकों की लागत भी कम होगी।

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया ने इसकी शुरुआत करते हुए दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई तथा अहमदाबाद में ऐसी सुविधाओं वाली कुछ अत्याधुनिक शाखाएं खोली हैं। राष्ट्रीय राजधानी में करोलबाग और द्वारका समेत चार स्थानों पर ऐसी शाखाएं खोलीं गई हैं।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (2) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।
टिप्पणियॉ पढ़े(2)
यह सही है की SBI ऐसी पहल कर रही है पर उसे ग्राहकों की मुलभुत समस्याएँ भी देखनी चाहिए, कई SBI ब्रांचों में तो पंखे भी नहीं चलते
By sumit (15th-July-2012 05:16:PM)
यह सही है की SBI ऐसी पहल कर रही है पर उसे ग्राहकों की मुलभुत समस्याएँ भी देखनी चाहिए, कई SBI ब्रांचों में तो पंखे भी नहीं चलते
By http://articlesjunkyard.com/ (15th-July-2012 03:23:PM)
 
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
धूपसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:25 AM
 : 07:10 PM
 : 18 %
अधिकतम
तापमान
44°
.
|
न्यूनतम
तापमान
31°