शनिवार, 25 मई, 2013 | 15:45 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
ब्रेकिंग
मयप्पन 29 मई तक मुंबई पुलिस की रिमांड पर
 
सेंसेक्स में 111 अंकों की तेजी
मुंबई, एजेंसी
First Published:19-12-12 06:25 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
बैंकिंग विधेयक के लोकसभा में पारित होने के बाद बैंकों के शेयरों में अच्छी लिवाली तथा आईटी और वाहन कंपनियों के शेयरों में मांग से बंबई शेयर बाजार के सेंसेक्स में बुधवार को 111 अंक की बढ़त देखी गई। इसके साथ यह लगभग दो सप्ताह के शीर्ष स्तर पर पहुंच गया।

तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 19,429.91 अंक पर मजबूत खुलने के बाद एक समय दिन के उच्च स्तर 19,516.02 पर पहुंचने के बाद अंत में 111.25 अंक या 0.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,476 अंक पर पहुंच गया। यह 6 दिसंबर के बाद सेंसेक्स का उच्च स्तर है। इसी तरह नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 32.80 अंक या 0.56 फीसद की बढ़त के साथ 5,929.60 अंक पर पहुंच गया।

एचडीएफसी बैंक, टाटा मोटर्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, ओएनजीसी, टीसीएस, इन्फोसिस और सनफार्मा सहित सेंसेक्स की 23 कंपनियों में तेजी रही, वहीं 7 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ बंद हुए।

बैंकिंग विधेयक लोकसभा में पारित होने के बाद बैंकिंग कंपनियों के शेयरों के प्रति आकर्षण बढ़ा है। इससे इस क्षेत्र में विदेशी निवेश का रास्ता खुलेगा और साथ ही नए निजी बैंकों की स्थापना की जा सकेगी। इस विधेयक को कल लोकसभा में मंजूरी मिली।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
धूपसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:25 AM
 : 07:10 PM
 : 18 %
अधिकतम
तापमान
44°
.
|
न्यूनतम
तापमान
31°