बुधवार, 19 जून, 2013 | 20:46 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया  दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
 
सेंसेक्स में 88 अंकों की वृद्धि
मुंबई, एजेंसी
First Published:14-12-12 05:28 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
बंबई शेयर बाजार में शुक्रवार को पांच दिन से चली आ रही गिरावट थम गई और 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 88 अंक चढ़ गया।

थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़े नीचे आने के बाद निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। इससे अगले सप्ताह रिजर्व बैंक की मध्य तिमाही मौद्रिक समीक्षा में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद बढ़ी है।

तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 87.99 अंक या 0.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,317.25 अंक पर पहुंच गया। इसी के अनुरूप नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 28.10 अंक या 0.48 फीसदी की बढ़त के साथ 5,879.60 अंक पर पहुंच गया।

ब्रोकरों ने कहा कि महंगाई के आंकड़े नीचे आने के बाद उम्मीद बंधी है कि अगले सप्ताह केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री पी़ चिदंबरम के बयान कि अगले कुछ सप्ताह के दौरान अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन देने के लिए कुछ और कदम उठाए जाएंगे, से भी निवेशकों का भरोसा लौटा।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:23 AM
 : 07:21 PM
 : 49 %
अधिकतम
तापमान
36°
.
|
न्यूनतम
तापमान
25°