प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और उनके बेटे के शव मिले
29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल
दर में कटौती की उम्मीद घटी, सेंसेक्स 32 अंक टूटा
मुंबई, एजेंसी
First Published:12-12-12 05:54 PM
शेयर बाजार में बुधवार को लगातार चौथे दिन गिरावट दर्ज की गई। औद्योगिक वृद्धि दर में तेज सुधार और नवंबर में खुदरा मुद्रास्फीति बढ़कर 9.9 प्रतिशत पहुंचने से ब्याज दर में कटौती की उम्मीद घट गई, जिससे बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 32 अंक टूट गया।
पिछले तीन कारोबारी सत्रों में करीब 100 अंक गंवाने वाला सेंसेक्स और 31.88 अंक गिरकर 19,355.26 अंक पर आ गया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स दिन के उच्च स्तर 19,478.79 अंक पर पहुंच गया था, लेकिन आईआईपी और मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी होने के बाद इसमें तेजी कायम न रह सकी।
इसी तरह, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 10.80 अंक नीचे आकर 5,888 अंक पर जा टिका। कारोबार की शुरुआत में यह दिन के उच्च स्तर 5,924.60 अंक पर पहुंच गया था।
नवंबर में खुदरा मुद्रास्फीति बढ़कर 9.90 प्रतिशत पर पहुंच गया, जो अक्टूबर में 9.75 प्रतिशत था। वहीं औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर अक्टूबर में बढ़कर 8.2 प्रतिशत पर पहुंच गई, जबकि बीते साल की इसी अवधि में यह 5 प्रतिशत घटी थी।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
