बुधवार, 22 मई, 2013 | 03:09 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
बैंकिंग, बिजली शेयरों में उछाल से सेंसेक्स 304 अंक चढ़ा
मुंबई, एजेंसी
First Published:30-07-12 06:04 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
रिजर्व बैंक की मंगलवार को होने वाली मौद्रिक नीति समीक्षा से पहले सोमवार को बैंकिंग, बिजली और कैपिटल गुड्स शेयरों में जबर्दस्त लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 300 अंक उछला।

पिछले कारोबारी सत्र में 200 अंक की बढ़त हासिल करने वाला सेंसेक्स आज 304.99 अंक मजबूत होकर 17,148.68 अंक पर टिका, जबकि नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 99.95 अंक उछलकर 5,199.80 अंक पर बंद हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि अन्य एशियाई बाजारों से सकारात्मक रुख मिलने पर सेंसेक्स 80 अंक की बढ़त के साथ खुला और यूरोजोन में ऋण संकट पर काबू पाने के लिए यूरोपीय संघ के नीति निर्माताओं द्वारा कदम उठाने की अटकलों से बाजार की धारणा और मजबूत हुई।

डीलरों ने कहा कि निवेशक अब भी यह उम्मीद लगाए बैठे हैं कि रिजर्व बैंक कल अपनी मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक में कुछ उपायों की घोषणा कर सकता है। ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के संयुक्त प्रबंध निदेशक रामदेव अग्रवाल ने कहा कि रिजर्व बैंक सीआरआर में चौथाई प्रतिशत की कटौती कर बाजार में नकदी जारी करने का उपाय कर सकता है। हालांकि, इसकी उम्मीद बहुत कम है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°