सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
बेनजीर हत्या मामले में मुशर्रफ को जमानत
शाह को प्रभारी बनाना अपराध नहीं: राजनाथ
'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... 'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... भारत के साथ संबंध सामान्य करेगी PML-N सरकार रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन बुरे फंसे लालू, मानहानि का मामला हुआ दायर
आरबीआई और मानसून से निर्धारित होगा बाजार
मुंबई, एजेंसी
First Published:29-07-12 05:51 PM
आने वाले सप्ताह घरेलू शेयर बाजार की चाल रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा और मानसून के मिजाज से तय होगी। यूरो क्षेत्र को लेकर नए सिरे से उपजी चिंताओं और जुलाई के वायदा तथा वैकल्पिक सौदों के निबटान के लिए हुई बिकवाली के बीच शुक्रवार को भी बाजार लगातार तीसरे सप्ताह गिरावट लेकर बदं हुए। बाम्बे स्टाक एक्सचेंज(बीएसई) का सेंसेक्स 319.25 अंक गिरकर 16839.19 अंक पर रहा। इस तरह सेंसेक्स पिछले तीन सप्ताह में 682 अंकों का गोता लगा चुका है। नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 105.25 अंक नीचे 5099.85 अंक पर बंद हुआ। बीएसई का मिडकैप 4.80 और स्मालकैप 4.76प्रतिशत नीचे रहा। बाजार के जानकारों के अनुसार स्पेन और यूनान में कर्ज संकट गहराने की चिंताएं फिर से सिर उठा रही हैं जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था के डगमगाने का खतरा बढ़ रहा है। यह खबरें निवेश धारणा को प्रभावित कर रही हैं। वैश्विक बाजारों में उथल पुथल का माहौल है। घरेलू स्तर पर 31 जुलाई को मौद्रिक नीति की समीक्षा में आरबीआई नीतिगत दरों में बदलाव नहीं करने का फैसला ले सकता है। दूसरी ओर इस बार मानसून की वर्षा सामान्य से 20 प्रतिशत कम होने से कृषि उपज को लेकर चिताए बढ़ रही हैं जिससे सरकार कई जिन्सों के वायदा कारोबार पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है। बैंको का मानना है कि मानसून कमजोर होने से आने वाले समय ऋण वसूली पर भी असर पड़ सकता है ऐसे में बाजार पर खासा दबाव रहने की आंशका है और यह सीमित दायरें में कारोबार करते दिख सकते हैं।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
