भारत-चीन ने किए 8 समझौते, शांति के उपायों पर सहमति आईसीसी ने किया बीसीसीआई का समर्थन
आईसीसी ने किया बीसीसीआई का समर्थन
आईसीसी ने किया बीसीसीआई का समर्थन
बुरे फंसे लालू, मानहानि का मामला हुआ दायर
अमेरिका में बादल के खिलाफ मामला खारिज जगन मामले में आंध्र प्रदेश के 2 मंत्रियों का इस्तीफा भोपाल में नाबालिग से गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार बड़ी खबर...दिल्ली-NCR में टूटने वाला है गर्मी का रिकॉर्ड जी हां...दुनिया का सबसे बड़ा ड्रोन निर्यातक है इस्राइल
सेंसेक्स में 120.41 अंकों की गिरावट
मुम्बई, एजेंसी
First Published:20-07-12 07:29 PM
सप्ताह का अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार देश के शेयर बाजारों के लिए शुभ नहीं रहा। सुबह कारोबार के शुरुआत से ही शेयर बाजारों में गिरावट का रुख देखने को मिला और शाम को कारोबार बंद होने तक गिरावट का यह रुख बना रहा।
प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 120.41 अंकों की गिरावट के साथ 17,158.44 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 37.60 अंकों की गिरावट के साथ 5,205.10 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स ने दिन के कारोबार के दौरान 17,275.20 के ऊपरी और 17,129.69 के निचले स्तर को छुआ। वहीं निफ्टी ने दिन के कारोबार के दौरान 5,238.70 के ऊपरी और 5197.50 के निचले स्तर को छुआ।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज(बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 3.65 अंकों की गिरावट के साथ 17,275.20 पर खुला था और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 19.15 अंकों की गिरावट के साथ 5,233.55 पर खुला था।
बीएसई के मिडकैप और स्माल कैप सूचकांकों में भी गिरावट का रुख बना रहा। मिडकैप 14.08 अंकों की गिरावट के साथ 6,184.10 पर बंद हुआ, जबकि स्मालकैप 7.12 अंकों की गिरावट के साथ 6,675.35 पर बंद हुआ।
मिडकैप सूचकांक ने दिन के कारोबार के दौरान 6,206.83 के ऊपरी और 6178.01 के निचले स्तर को छुआ। जबकि स्मालकैप ने दिन के कारोबार के दौरान 6,701.56 के ऊपरी और 6,672.73 के निचले स्तर को छुआ। मिडकैप सुबह 6198.36 पर खुला था, जबकि स्मालकैप 6690.39 पर खुला था।
10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
