शनिवार, 25 मई, 2013 | 11:41 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
ब्रेकिंग
दामाद मयप्पन से मिलने श्रीनिवासन मुंबई के लिए रवाना
 
सेंसेक्स 203 अंक टूटा
मुंबई, एजेंसी
First Published:14-06-12 05:13 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
मई में मुद्रास्फीति बढ़कर 7.5 प्रतिशत पर पहुंचने से रिजर्व बैंक द्वारा नीतिगत दरों में कटौती किए जाने की संभावनाओं के प्रभावित होने से गुरुवार को शेयर बाजारों में बिकवाली चली। बैंकिंग व कैपिटल गुडस शेयरों में बिकवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 203 अंक टूट गया।

मूडीज द्वारा स्पेन सरकार की साख घटाने जाने से वैश्विक बाजारों में नरमी के रुख से बीएसई सेंसेक्स 203 अंक की गिरावट के साथ 16677.88 अंक पर बंद हुआ। मई में जहां सकल मुद्रास्फीति बढ़कर 7.5 प्रतिशत पर पहुंच गई, वहीं खाद्य मुद्रास्फीति बढ़कर 10.74 प्रतिशत पर पहुंच गई। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 66.70 अंक की गिरावट के साथ 5054.75 अंक पर बंद हुआ।

ब्रोकरों ने कहा कि मुद्रास्फीति के आंकड़ों से रिजर्व बैंक द्वारा रेपो दर में चौथाई प्रतिशत की कटौती किए जाने की उम्मीद धूमिल पड़ गई। नोमुरा इंडिया की अर्थशास्त्री सोनल वर्मा ने कहा कि रिजर्व बैंक के समक्ष प्रमुख मुद्दा सुस्त वृद्धि दर में तेजी लाने या मुद्रास्फीति के दबाव को कम करने का है।

सेंसेक्स के शेयरों में सबसे अधिक झटका टाटा मोटर्स को लगा जिसका शेयर 4.56 प्रतिशत टूट गया। वहीं एलएंडटी 3.92 प्रतिशत और एनटीपीसी का शेयर 3.76 प्रतिशत टूट गया। बैंकिंग शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई और एचडीएफसी बैंक 1.5 से 3.5 प्रतिशत के दायरे में गिरावट के साथ बंद हुए।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°