बिहार बंद के दौरान 'जिगरी यार' बने 'जानी दुश्मन'
बिहार बंद के दौरान 'जिगरी यार' बने 'जानी दुश्मन'
श्रीनिवासन ने ली न्यायाधीश के तौर पर शपथ
हिमाचलः वीरभद्र निकाले गए, अब भी फंसे हैं 1700 लोग
नीतीश के पास कोई सिद्घांत नहीं: शाहनवाज
सौर घोटाले को लेकर केरल विधानसभा में हंगामा
कड़वाहट दूर करने की कवायद में मोदी मिले आडवाणी से दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
शेयर बाजार पर मंदड़िये हावी, सेंसेक्स 126 अंक टूटा
मुंबई, एजेंसी
First Published:30-05-12 06:10 PM
वैश्विक बाजारों में नरमी और डॉलर के मुकाबले रुपये के एक बार फिर 56 के स्तर से नीचे जाने के बीच वाहन, बैंकिंग और रीयल्टी शेयरों में विदेशी फंडों की जोरदार बिकवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 126 अंक टूट गया।
पिछले दो कारोबारी सत्रों में 220 अंक की बढ़त हासिल करने वाला सेंसेक्स आज कारोबार के दौरान दिन के निचले स्तर 16,295.31 पर आ गया था।, हालांकि, बाद में यह गिरावट से थोड़ा उबरा और 126.43 अंक नीचे 16,312.15 अंक पर बंद हुआ।
इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 39.35 अंक टूटकर 4,950.75 अंक पर बंद हुआ। टाटा मोटर्स का शेयर 11.80 प्रतिशत तक टूट गया। कंपनी की जगुआर लैंड रोवर इकाई का वित्तीय परिणाम बाजार के अनुमान के मुताबिक नहीं रहने से कंपनी के शेयरों में यह तेज गिरावट आई।
ब्रोकरों ने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपये के 56 के स्तर से नीचे आने से निवेशकों की बेचैनी फिर से बढ़ गई। कारोबार के दौरान रुपया 56.21 के स्तर तक आ गया था। उन्होंने कहा कि कल डेरिवेटिव्ज सौदों के निपटान का आखिरी दिन होने के मद्देनजर निवेशकों ने आज नए सौदे नहीं किए। वहीं, एशियाई बाजारों में नरमी के अलावा यूरोपीय बाजारों के गिरावट के साथ खुलने से भी स्थानीय बाजार में निवेशकों की धारणा कमजोर हुई। सेंसेक्स में शामिल 30 में से 20 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ बंद हुए।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
