राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस जश्न मनाने की बजाय देश से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति
गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 16 हजार के नीचे
मुम्बई, एजेंसी
First Published:23-05-12 04:52 PM
Last Updated:23-05-12 05:21 PM
देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 78.31 अंकों की गिरावट के साथ 16000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 15948.10 पर, जबकि निफ्टी 24.85 अंकों की गिरावट के साथ 4835.65 पर बंद हुआ।
बुधवार सुबह बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 31.27 अंकों की गिरावट के साथ 15995.14 पर खुला। इस दौरान सेंसेक्स ने 16002.03 के उच्चतम स्तर एवं 15847.03 के निचले स्तर को छुआ। सेंसेक्स के 30 में से 10 शेयरों में तेजी रही। बढ़त वाले शेयरों में गेल इंडिया (3.19 फीसदी) और विप्रो (1.15 फीसदी) प्रमुख थे।
सेंसेक्स में गिरावट दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में भारती एयरटेल (4.29 फीसदी), टाटा पावर (1.99 फीसदी), हीरोमोटो कॉर्प (1.86 फीसदी), जिंदल स्टील (1.84 फीसदी), स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (1.51 फीसदी), बजाज ऑटो (1.37 फीसदी) और एचडीएफसी (1.22 फीसदी) शामिल हैं।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 10.75 अंकों की गिरावट के साथ 4843.00 पर खुला। इस दौरान निफ्टी ने 4853.75 के उच्चतम एवं 4803.95 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप एवं स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट का रुख रहा। मिडकैप 23.96 अंकों की गिरावट के साथ 5830.22 पर जबकि स्मॉलकैप 36.46 अंकों की गिरावट के साथ 6238.23 पर बंद हुआ।
बीएसई के 13 में से दो सेक्टरों सूचना प्रौद्योगिकी (0.16 फीसदी) और स्वास्थ्य क्षेत्र (0.15 फीसदी) में तेजी रही हैं। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (2.08 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (0.89 फीसदी), रियल्टी (0.86 फीसदी) और धातु (0.72 फीसदी)।
बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1095 शेयरों में तेजी और 1618 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई जबकि 114 शेयरों के भाव में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
