वर्ल्ड के सबसे छोटे आदमी का निधन
इस सप्ताह पूरा हो जाएगा कसाब का मुकदमा
ईडन पर अपना काम बेहतरी से करेंगे
बचकर रहना होगा चेन्नई सुपर किंग्स से
अपनी जेब पर तिरंगा लगा सकेंगे सांसद
इंटरसेप्टर मिसाइल का परीक्षण रहा नाकाम
वनडे रैंकिंग में धोनी के करीब पहुंचे हसी
वीरू के वज्र से रायल्स ध्वस्त
कुछ समय और झेलनी पड सकती है महंगाई: प्रणब आईपीसीसी प्रमुख का पद नहीं छोड़ेंगे पचौरी
यूरोप में ऋण संकट को लेकर आशंका के बादल छंटने से अंतरराष्ट्रीय शेयर बाजारों में आई तेजी का असर मंगलवार को घरेलू शेयर बाजारों पर भी पड़ा और निवेशकों ने लिवाली बढ़ा दी। ताजा लिवाली के समर्थन से बंबई स्टाक एक्सचेंज का सेंसेक्स 106.57 अंक चढ़कर 16,042.18 अंक पर बंद हुआ।
इसी तरह नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 32.25 अंक मजबूत होकर 4,792.65 अंक पर बंद हुआ। इस दौरान निफ्टी 4,800 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया था।
कमजोर शुरुआत के बाद कारोबार के दूसरे पहर में घरेलू शेयर बाजारों में तेजी का रुख बना। यूरोपीय शेयर बाजारों के मजबूती के साथ खुलने से घरेलू बाजारों में तेजी आई।
शेयर बाजारों में तेजी इस कदर रही कि रीयल एस्टेट और तेल एवं गैस क्षेत्र को छोड़कर सभी क्षेत्रीय सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में 19 कंपनियों के शेयर मजबूती के साथ, जबकि 11 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।
आज की तेजी में सबसे अधिक लाभ आईटी शेयरों को हुआ जिससे इनफोसिस 70.15 रुपये मजबूत होकर 2,470.90 पर बंद हुआ। वहीं टीसीएस 10.40 रुपये मजबूत होकर 734.20 के भाव पर बंद हुआ।

ई-मेल

लिखे (0)






