वर्ल्ड के सबसे छोटे आदमी का निधन
इस सप्ताह पूरा हो जाएगा कसाब का मुकदमा
ईडन पर अपना काम बेहतरी से करेंगे
बचकर रहना होगा चेन्नई सुपर किंग्स से
अपनी जेब पर तिरंगा लगा सकेंगे सांसद
इंटरसेप्टर मिसाइल का परीक्षण रहा नाकाम
वनडे रैंकिंग में धोनी के करीब पहुंचे हसी
वीरू के वज्र से रायल्स ध्वस्त
कुछ समय और झेलनी पड सकती है महंगाई: प्रणब आईपीसीसी प्रमुख का पद नहीं छोड़ेंगे पचौरी
अन्य फोटो
रिजर्व बैंक के नकद आरक्षी अनुपात में पौना फीसद की वृद्धि की घोषणा के कुछ ही मिनटों में बीएसई के सेंसेक्स 320 अंक से अधिक का गोता लगा गया।
देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को मामूली तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 51.09 अंक चढ़कर 16,357.96 पर और निफ्टी 14.80 अंकों की बढ़त से साथ 4882.05 अंक पर बंद हुआ।
इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 55.05 अंकों की गिरावट के साथ 16253.82 पर खुला। निफ्टी 1.10 अंक की मामूली गिरावट के साथ 4866.15 पर खुला।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 65.29 अंक चढ़कर 6509.80 पर और स्मॉलकैप 97.79 अंक चढ़कर 8232.68 पर बंद हुआ।
रिजर्व बैंक के नकद आरक्षी अनुपात में पौना फीसद की वृद्धि की घोषणा के कुछ ही मिनटों में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 320 अंक से अधिक का गोता लगा गया। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 2 फीसदी की गिरावट देखी गई।
ब्रोकरों का कहना है कि नकद आरक्षी अनुपात (सीआरआर) में बढ़ोतरी अनुमान से अधिक है। बाजार को रिजर्व बैंक द्वारा आधा फीसद सीआरआर बढ़ाए जाने की उम्मीद थी। रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति की घोषणा के बाद धातु और आईटी शेयर मुनाफावसूली के जबरदस्त शिकार हुए।
धातु शेयरों में सबसे अधिक 3.66 फीसद की गिरावट स्टरलाइट में दर्ज की गई। वहीं टाटा स्टील 3.90 फीसद, इनफोसिस 2.50 फीसद, विप्रो 4.90 फीसद और टीसीएस 3.20 फीसद गिरावट के साथ बंद हुए।
रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को सीआरआर में पौना फीसद (0.75 आधार अंक) बढ़ाकर 5.75 फीसद कर दिया। हालांकि बैंक ने अल्पकालिक उधारी और अन्य दरों को अपरिवर्तित रखा।

ई-मेल

लिखे (0)






