स्लोग ओवरों में खराब गेंदबाजी के कारण हारे: गांगुली मध्य प्रदेश: मकान में आग लगने से 6 की मौत अमेरिका में 4 लाख कारों को वापस लेगी होंडा सेंसेक्स 118 अंक की तेजी के साथ खुला ट्रेन में दो पुलिसकर्मियों की हत्या, कैदी फरार हेडली 18 मार्च को स्वीकार करेगा अपना दोष दक्षिण और पश्चिम एशिया में भारत होगा प्रभुत्वशाली शक्ति लादेन को जीवित पकड़ना नामुमकिन: अमेरिका सत्ता का सुख भोग रहे अफसरों पर शिकंजा
कुष्ठ रोगियों से भेदभाव पर केंद्र को नोटिस
खाद्य मुद्रास्फीति में फिर तेजी के रुख के बाद रिजर्व बैंक द्वारा ऋण महंगा करने की अटकलों के बीच बंबई स्टाक एक्सचेंज का सेंसेक्स गुरुवार को शुरुआती बढ़त के बाद फिर बुधवार के स्तर पर लौट गया।
बाजार बंद होने के समय सेंसेक्स 17.05 अंक की मामूली बढ़त के साथ 16,306.87 अंक पर बंद हुआ। गत छह कारोबारी सत्रों में 1,351 अंक गंवाने वाला सेंसेक्स आज मजबूती के साथ खुला था।
इसी तरह, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 14.15 अंक की बढ़त के साथ 4,867.25 अंक पर बंद हुआ। दिन के दौरान एक समय यह 4,929.90 अंक के दिन के उच्च स्तर पर पहुंच गया था।
खाद्य मुद्रास्फीति की दर 16 जनवरी को समाप्त हुए सप्ताह में बढ़कर 17.40 फीसदी पर पहुंच गई, जो इससे पूर्व सप्ताह में 16.81 फीसदी पर थी। महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए रिजर्व बैंक द्वारा कल मौद्रिक नीति की समीक्षा में प्रमुख दरों में बढ़ोतरी किए जाने की आशंका है।
बीएसई में शामिल 30 कंपनियों में 12 कंपनियों के शेयर चढ़े, जबकि 18 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।

ई-मेल

लिखे (0)






