फिर पुलिस के पचड़े में फंस गईं प्रीति जिंटा कंधार में आत्मघाती हमलों में 27 मरे, 50 घायल गंभीर ने दिलायी डेयरडेविल्स को जीत जर्मन बेकरी विस्फोट के लिए प्रबंधन व लोग जिम्मेदार: पुलिस इंग्लैंड को हराकर हालैंड विश्व कप में तीसरे स्थान पर जर्मनी को हराकर आस्ट्रेलिया बना विश्व हाकी चैम्पियन बरेली: कर्फ्यू के बाद भी एक दर्जन-दुकानें आग के हवाले अदालतों की अधोसंरचना सुधारने की जरूरत : बालाकृष्णन पुणे विस्फोट में एक माह बाद भी सुराग नहीं साइना ने आल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में रचा इतिहास
विदेशी संस्थागत निवेशकों की भारी बिकवाली के चलते बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुक्रवार को 191.46 अंक गिरकर 16,608.9 अंक पर बंद हुआ। रिलायंस इंडस्ट्रीज के अनुमान से बेहतर वित्तीय नतीजे ने घरेलू शेयर बाजारों को एक भारी गिरावट से बचा लिया।
अंतरराष्ट्रीय शेयर बाजारों में कमजोर रुख के चलते सेंसेक्स 353 अंक की तेज गिरावट के साथ खुला। हालांकि कारोबार के दूसरे पहर आरआईएल के बेहतर नतीजे आने के बाद बाजार थोड़ा संभला। इसी तरह, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 58.10 अंक की गिरावट के साथ 5,036 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह दिन के निचले स्तर 4,954 अंक के स्तर पर आ गया था।
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने वाल स्ट्रीट के बैंकों का सख्त नियमन करने की योजना बनाई है। ओबामा की इस घोषणा का असर सेंसेक्स और निफ्टी पर भी देखने को मिला। एसएमसी ग्लोबल के उपाध्यक्ष राजेश जैन ने कहा कि बाजार में लंबे समय से तकनीकी संशोधन की दरकार थी क्योंकि बाजार पिछले दस दिनों से चढ़ता जा रहा था। विश्वभर में बाजारों पर दबाव बना हुआ है।

ई-मेल

लिखे (0)






