'भारतीयों को अगवा कर सकता है तालिबान' भारत और रूस में परमाणु ऊर्जा सहयोग समझौता आईपीएल-3 का उद्घाटन मैच कोलकाता नाइटराइडर्स ने जीता आईपीएल थ्री की हुई रंगारंग शुरुआत मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी सेवा में होगी तीन माह की देरी महिला सैन्य अधिकारियों को मिले स्थायी कमीशनः कोर्ट विश्व-कप हाकी में अर्जेंटीना से हार भारत आठवें स्थान पर अर्थव्यवस्था फिर तीव्र वृद्धि की राह पर लौटीः प्रणव काठमांडो स्थित भारतीय दूतावास की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी गुजरात दंगेः मोदी के बाद अब नलिन भट्ट को समन
यूरोपीय बाजारों से कमजोर संकेतों के बीच रियल्टी, आईटी तथा रिफाइनरी शेयरों में भारी बिकवाली के कारण बंबई शेयर बाजार में मंगलवार को मंदडि़यों का बोलबाला रहा जहां सेंसेक्स 155 अंक टूटा।
बीएसई के तीस शेयर आधारित सेंसेक्स की शुरुआत स्थिर रही और दोपहर तक यह सीमित दायरे में रहा लेकिन बाद के कारोबार में इसमें गिरावट देखने को मिली। बिकवाली दबाव से सेंसेक्स 155.02 अंक टूटकर 17,486.06 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 17,664.86 और 17,463.78 के दायरे में रहा।
इसी तरह नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 49.20 अंक टूटकर 5,225.65 अंक पर बंद हुआ। यह कारोबार के दौरान यह 5,287.80 और 5,218.65 अंक रहा।
कारोबारियों का कहना है कि यूरोपीय तथा एशियाई बाजारों से कमजोर संकेतों के बीच निवेशकों ने रियल्टी, आईटी, तेल एवं गैस तथा हेल्थकेयर क्षेत्र के शेयरों में बिकवाली तेज कर दी थी।
जियोजित बीएनपी परिबास फिनांशल सर्विसेज के अनुसंधान प्रमुख एलेक्स मैथ्यू ने कहा कि उपभोक्ता मूल्य मुद्रास्फीति में उछाल के कारण यूरोपीय बाजारों ढह गए।
यूरोप में मुद्रास्फीति दिसंबर में 2.9 प्रतिशत हो गई जो नौ माह में सबसे अधिक तेज है। इसका वहां की बाजार धारणा पर असर पड़ा है।

ई-मेल

लिखे (0)






