'अंकल' पर कयास लगा रही है मुंबई एटीएस लोकसभा में हंगामा, बैठक 12 अप्रैल तक स्थगित श्रीलंकाः फोंसेका के खिलाफ कोर्ट मार्शल की कार्रवाई शुरू उंगली में चोट के कारण स्मिथ आईपीएल से बाहर भारत में अधिग्रहण का विकल्प खुला रखा है: आरकाम जिम्बाब्वे करेगा भारत-श्रीलंका की मेजबानी सरकारी व निजी बीमा कंपनियों में लंबित दावों में अंतर आईपीएल में खेलने लायक नहीं हूं: लारा इसरो घटना: मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश इसरो के बाहर गोलीबारी अपरिपक्व प्रयास: चिदंबरम
सरकार ने कहा है कि अगले दो साल में 60 सरकारी कंपनियां पूंजी बाजार में प्रवेश कर सकती हैं। प्रमुख इस्पात कंपनी सेल और कोल इंडिया लिमिटेड अगले वित्त वर्ष में आईपीओ लेकर आ रही है।
विनिवेश सचिव सुनील मित्र ने एक निजी चैनल से कहा 60 कंपनियां बाजार में प्रवेश कर सकती हैं। हमें उम्मीद है कि अगले कुछ साल में ये हमारी विनिवेश योजना के दायरे में आएंगी।
स्टील अथारिटी आफ इंडिया लिमिटेड के बारे में उन्होंने कहा दूसरी सार्वजनिक पेशकश अगले साल आएगी। उसे धन जुटाने की जरूरत है। पिछले साल से उसका विस्तार कार्यक्रम पिछले साल से एका पड़ा है और वह आगे बढ़ाना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि सीआईएल के अलावा भारत संचर निगम लिमिटेड भी अगले वित्त वर्ष में अपनी पहली सार्वजनिक पेशकश लेकर आएगा।
उन्होंने कहा कि सरकार मार्च तक सरकारी उपक्रमों की हिस्सेदारी बेचने के लिए विस्तत कार्ययोजना लेकर आएगी।
उन्होंने कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष के दौरान सरकार पांच बड़ी सरकारी कंपनियों एनटीपीसी, ग्रामीण विद्युतीकरण निगम, इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड, एनएमडीसी और सतलज जल विद्युत निगम लिमिटेड की हिस्सेदारी बेचेगी।

ई-मेल

लिखे (0)






