आईटीएफ से हर्जाना मांगेगा पाकिस्तान 'अंकल' पर कयास लगा रही है मुंबई एटीएस लोकसभा में हंगामा, बैठक 12 अप्रैल तक स्थगित श्रीलंकाः फोंसेका के खिलाफ कोर्ट मार्शल की कार्रवाई शुरू उंगली में चोट के कारण स्मिथ आईपीएल से बाहर भारत में अधिग्रहण का विकल्प खुला रखा है: आरकाम जिम्बाब्वे करेगा भारत-श्रीलंका की मेजबानी सरकारी व निजी बीमा कंपनियों में लंबित दावों में अंतर आईपीएल में खेलने लायक नहीं हूं: लारा इसरो घटना: मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश
नामी शेयरों में लिवाली से सोमवार को बंबई शेयर बाजार के सेंसेक्स में 87 अंक की तेजी आई। बैंकिंग, पीएसयू और वाहन कंपनियों के शेयरों में लिवाली से सोमवार को सेंसेक्स शुरुआती गिरावट से उबरने में कामयाब रहा।
कमजोर शुरुआत के बाद सोमवार को सेंसेक्स 86.78 अंक या 0. 49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,641.08 अंक के स्तर पर बंद हुआ। दिन में सेंसेक्स 17,712.60 अंक से 17,505.50 अंक के दायरे में चढता उतरता रहा। इसी तरह नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 22.65 अंक की तेजी के साथ 5,274.85 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी सोमवार को कारोबार के दौरान 5,292.50 अंक से 5,228.95 अंक के दायरे में घूमता रहा।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि गत सप्ताहांत वाल स्ट्रीट में गिरावट तथा सोमवार को कमजोर एशियाई रुख के बावजूद बाजार में तेजी आई। बैंकों और आईटी क्षेत्र के बड़े शेयरों में तीसरी तिमाही में बेहतर नतीजों के बाद लिवाली से सेंसेक्स को बल मिला। यूरोपीय बाजारों की मजबूत शुरुआत से भी सेंसेक्स की धारणा को मजबूती मिली।
बोनान्जा पोर्टफोलियो के सहायक उपाध्यक्ष (शेयर अनुसंधान) अविनाश गुप्ता ने कहा कि बैंकों के अच्छे नतीजों से निवेश के लिए खरीद बढ़ने से बाजार गिरावट से उबर सका। निवेशकों ने निजी क्षेत्र के बैंकों में खासी रुचि दिखाई।

ई-मेल

लिखे (0)






