शुक्रवार, 03 सितम्बर, 2010 | 09:58 | IST
  RSS | 
Site Image Loading
Image Loading
Image Loading
  Image Loading अन्य फोटो
बीएसई दुनिया के टॉप10 में शामिल
पेरिस, एजेंसी
First Published:09-03-10 10:51 PM
Last Updated:09-03-10 10:52 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ:  Image Loadingपढे  Image Loadingलिखे (0)  अ+ अ-

शेयर कारोबार के मूल्य के हिसाब से बंबई शेयर बाजार (बीएसई) दुनिया के शीर्ष दस शेयर बाजारों में शामिल हो गया है। पिछले साल बीएसई में चढ़ाए गए शेयरों का बाजार मूल्यांकन लगभग दोगुना होकर 6079892 करोड़ रुपये (1,310 अरब डालर) पर पहुंच गया।

वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ एक्सचेंज (डब्ल्यूएफई) की एक रिपोर्ट के अनुसार, एशियाई के इस सबसे पुराने शेयर बाजार में सूचीबद्ध शेयरों का पूंजीकरण कुल बाजार मूल्य: 2008 की तुलना में 2009 में 93.3 प्रतिशत बढ़ा है। वैश्विक वित्तीय संकट के बावजूद बेहतर रुख दिखाते हुए 2009 में बीएसई का पूंजीकरण बढ़कर 6079892 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 2008 में यह मात्र 647 अरब डालर था। आंकड़ों के अनुसार, डालर मूल्य में बीएसई का मूल्यांकन 102 प्रतिशत बढ़ा है, जबकि रुपये में इसमें 93.3 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

पिछले साल बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक 80 प्रतिशत की तेजी के साथ 31 दिसंबर, 2009 को 17,464.81 अंक पर पहुंच गया। 31 दिसंबर, 2008 को सेंसेक्स 9,647.31 अंक पर था।

संगठन के अनुसार, इस साल जनवरी में एशिया प्रशांत क्षेत्र के सदस्य शेयर बाजारों का कुल बाजार पूंजीकरण 14,090 अरब डालर था। दुनिया में यह मुकाम पाने के लिए बीएसई ने काफी लम्बा रास्ता तय किया है। शुरू में यहां फिजिकल फार्म में ही ट्रेडिंग होती थी। अब यह एक्सचेंज पूरी तरह से ऑनलाइन हो गया है।

 

 

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ:  Image Loadingपढे  Image Loadingलिखे (0)  अ+ अ- share   स्टोरी का मूल्याकंन
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
sky
बादल
सूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
  : 5:58 AM
  : 18:43 PM
  : 94%
अधिकतम
तापमान
31.1°
.
|
न्यूनतम
तापमान
25.8°