मयप्पन CSK के CEO नहीं: इंडिया सीमेंट्स
मयप्पन CSK के CEO नहीं: इंडिया सीमेंट्स
मोदी बोले, संप्रग का प्याला भ्रष्टाचार से भरा हुआ
ब्रिटिश सैनिक की हत्या के मामले में 2 और गिरफ्तार किडनैपिंग केस में बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान फरार घोषित
श्रीनिवासन होंगे अमेरिकी जज, सीनेट से मिली मंजूरी UP में मैनेजमेंट गुरु पुलिस को सिखाएंगे टीम भावना हैदराबाद से दुबई भाग रहा सट्टेबाज मोहम्मद गिरफ्तार उत्तर भारत बेहाल, गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड कश्मीर मुठभेड़: 4 जवान शहीद, आतंकवादी ढेर
अर्थव्यवस्था को रफ्तार देगी सरकार: चिदंबरम
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:17-09-12 02:50 PM
सरकार ने कहा है कि अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए वह अगले डेढ़ महीने में कई और कदम उठाएगी। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा सोमवार को मौद्रिक नीति की मध्य तिमाही समीक्षा में नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) में 0.25 फीसदी कटौती की घोषणा के बाद वित्त मंत्री ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि अब से लेकर 30 अक्टूबर तक सरकार कई अतिरिक्त नीतिगत उपाय करेगी और साथ ही राजकोषीय मजबूती की योजना का खाका भी बनाएगी।
वित्त मंत्री ने कहा कि 30 अक्टूबर को रिजर्व बैंक का जवाब या प्रतिक्रिया वृद्धि को अधिक प्रोत्साहन देने वाली होगी। केंद्रीय बैंक 30 अक्टूबर को दूसरी तिमाही की मौद्रिक नीति समीक्षा पेश करेगा।
रिजर्व बैंक की आज पेश मध्य तिमाही समीक्षा में सीआरआर में 0.25 फीसदी कटौती की गई है। इससे बैंकों के पास कर्ज और अन्य जरूरतों के लिए 17,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त नकदी उपलब्ध होगी। हालांकि, रिजर्व बैंक ने रेपो और रिवर्स रेपो दरों में बदलाव नहीं किया है।
वित्त मंत्री ने कहा कि सीआरआर में कटौती एक छोटा, लेकिन स्वागतयोग्य कदम है। मैं रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति से निराश नहीं हूं। रिजर्व बैंक की मध्य तिमाही समीक्षा प्रोत्साहन और समर्थन देने वाली है। रिजर्व बैंक और कदम उठाएगा।
पिछले महीने वित्त मंत्रालय का प्रभार संभालने के बाद चिदंबरम ने कहा था कि वह अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने तथा निवेशकों का भरोसा बहाल करने के लिए कदम उठाएंगे।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल