बुधवार, 22 मई, 2013 | 09:22 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
हड़ताली पायलटों पर फैसला प्रबंधन को करना है: अजित
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:11-06-12 11:10 AM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
सरकार ने सोमवार को कहा कि यह तय करना एयर इंडिया के प्रबंधन की जिम्मेदारी है, कि काम करने के बजाय हड़ताल कर रहे पायलटों को कब तक उनके प़े़रोल पर रखा जा सकता है।
   
नागरिक उड्डयन मंत्री अजित सिंह ने कहा कि अब जो करना है वह एयर इंडिया के प्रबंधन को करना है। 30 दिन से भी अधिक समय से पायलट काम पर नहीं आ रहे हैं। यह एक अवैध हड़ताल है। उन्होंने उच्च न्यायालय के आदेश का उल्लंघन किया है।
   
उन्होंने संवाददाताओं से कहा हमने उनसे बार बार काम पर आने का अनुरोध किया। इसलिए अब प्रबंधन यह तय करेगा कि जब वह काम नहीं कर रहे हैं तो उन्हें उनके पे रोल पर कब तक रखा जा सकता है। और उनका इरादा काम पर वापस आने का नहीं है।
   
इंडियन पायलट्स गिल्ड (आईपीजी) से जुड़े एयर इंडिया के करीब 400 पायलट सात मई से हड़ताल पर हैं और 101 पायलटों की सेवा समाप्त की जा चुकी है।
   
सरकारी एयरलाइन के सूत्रों ने कहा है कि शेष 300 पायलटों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि उन्हें बर्खास्त किया जा सकता है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°