रविवार, 19 मई, 2013 | 18:00 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
साधारण बीमा कंपनियों के लिए आईपीओ दिशा-निर्देश आयेगा
मुंबई, एजेंसी
First Published:06-08-12 04:47 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
बीमा नियामक विकास प्राधिकरण (इरडा) ने साधारण बीमा कंपनियों के लिए आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) दिशा-निर्देशों का मसौदा एक सप्ताह जारी करने की घोषणा की है।

इरडा के चेयरमैन जे हरिनारायण ने सोमवार को सीआईआई द्वारा आयोजित एक बैठक में कहा कि सभी चीजों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। साधारण बीमा कंपनियों के लिए आईपीओ दिशा-निर्देश एक सप्ताह में आ जाएंगे। इससे पहले बाजार नियामक सेबी ने साधारण बीमा कंपनियों के लिए आईपीओ के मसौदा दिशा-निर्देशों को मंजूरी दी थी।

इस बीच एक खास तथ्य यह सामने आया है कि जीवन बीमा कंपनियों के लिए सूचीबद्धता संबंधी अंतिम दिशा-निर्देश जारी हुए एक साल हो चुका है। 10 जीवन बीमा कंपनियां आईपीओ लाने के पात्र हैं, लेकिन अभी तक कोई भी कंपनी सूचीबद्ध नहीं हुई है।

जीवन बीमा उत्पादों के डिजाइन पर दिशा-निर्देशों के मसौदे के बारे में पूछे जाने पर हरिनारायण ने कहा कि जीवन बीमा उत्पादों के डिजाइन पर मसौदा इस माह के अंत तक लाया जाएगा। इरडा ने अदला-बदली से संबंधित निवेश नियम, हेजिंग और इक्विटी में निवेश के बारे में मसौदा जारी किया है।

 

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°