शुक्रवार, 12 मार्च, 2010 | 08:45 | IST
  RSS | 
Site Image Loading
Image Loading
Image Loading
  Image Loading अन्य फोटो
दस हजार शिल्पी परिवार होंगे बीमा योजना में शामिल
बहरामपुर, उड़ीसा, एजेंसी
First Published:09-02-10 05:22 PM
Last Updated:09-02-10 05:23 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ:  Image Loadingपढे  Image Loadingलिखे (0)  अ+ अ-

उड़ीसा में राजीव गांधी शिल्पी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत इस साल कम से कम दस हजार शिल्पी परिवारों को शामिल किया जाएगा।

केंद्र सरकार के हस्तशिल्प विकास आयोग के सहायक निदेशक विश्व मोहन मिश्र ने बताया कि उड़ीसा के 30 हजार शिल्पी परिवारों को अब तक इस योजना में शामिल किया जा चुका है तथा इस साल 10 हजार और शिल्पी परिवारों को इसमें शामिल किए जाने की योजना है।

मिश्र यहां सालाना लगने वाले हस्तशिल्प और हथकरघा मेले में शामिल होने आए थे। राज्य में लगभग डेढ़ लाख शिल्पी हैं जो कम से कम 50 विभिन्न तरह के शिल्प कार्यों में लगे हैं। शिल्पी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत कारीगरों को उच्च रियायत वाली बीमा योजनाओं, बच्चों के लिए शिक्षा संबंधी मदद और एक लाख रुपये का दुर्घटना लाभ तथा एक परिवार के चार सदस्यों के लिए चिकित्सा सहायता जैसे लाभ मिलते हैं।

केंद्र ने राजीव गांधी शिल्पी स्वास्थ्य बीमा योजना के कार्यान्वयन के लिए आईसीआईसीआई लोम्बर्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी के साथ समझौता किया है।

 

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ:  Image Loadingपढे  Image Loadingलिखे (0)  अ+ अ- share   स्टोरी का मूल्याकंन
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
sky
साफ
सूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
  : 06:36 AM
  : 18:27 PM
  : 34%
अधिकतम
तापमान
30.5°
.
|
न्यूनतम
तापमान
14.5°