नीतीश कुमार ने पेश किया विश्वास मत का प्रस्ताव
नीतीश कुमार ने पेश किया विश्वास मत का प्रस्ताव
आडवाणी से मिलेंगे आरएसएस प्रमुख भागवत
चर्चित अमेरिकी पत्रकार हेस्टिंग की दुर्घटना में मौत
नीतीश कुमार ने पेश किया विश्वास मत का प्रस्ताव
तालिबान से वार्ता पहला महत्वपूर्ण कदमः ओबामा
बिहार बंद के दौरान 'जिगरी यार' बने 'जानी दुश्मन'
बिहार बंद के दौरान 'जिगरी यार' बने 'जानी दुश्मन'
श्रीनिवासन ने ली न्यायाधीश के तौर पर शपथ
हिमाचलः वीरभद्र निकाले गए, अब भी फंसे हैं 1700 लोग
भारतीय बाजार के लिए पैसा खर्च नहीं किया: वालमार्ट
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:10-12-12 11:51 PM
Last Updated:10-12-12 10:43 PM
भारती वालमार्ट ने भारतीय बाजार में घुसने के लिए भारत में लाबिंग (जनसंपर्क) पर पैसा खर्च करने के आरोप से सोमवार को इनकार किया।
अमेरिकी संसद में लाबिंग खर्च के बारे में दी गई जानकारी के खुलासे के बाद भारती वालमार्ट प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा कि ये आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है। अमेरिकी कानून के अनुसार अमेरिकी कंपनियों को तिमाही आधार पर लाबिंग खर्च के बारे में ब्योरा देना होता है।
बयान में कहा गया है कि ये खर्च कर्मचारियों, दूसरी देनदारियां, परामर्श तथा अमेरिका में दिए गए योगदान से संबद्ध है। अधिकारी ने कहा कि हमारा वाशिंगटन कार्यालय स्वभाविक रूप से अमेरिकी अधिकारियों के साथ उन व्यापार और निवेश मुद्दों पर चर्चा करता रहता है जो अमेरिका तथा दुनिया के अन्य देशों पर प्रभाव डालता है।
इस बारे में कानून के मुताबिक घोषणा की जाती है। वालमार्ट द्वारा 2008 से अब तक भारत में निवेश के लिए बाजार पहुंच बढ़ाने समेत विभिन्न लाबिंग गतिविधियों पर 2.5 करोड़ डॉलर (करीब 125 करोड़ रुपए) खर्च किए जाने की रिपोर्ट के मद्देनजर भाजपा तथा वाम दलों ने आरोप लगाया है कि पैसा भारत में खर्च किया गया। भारती वालमार्ट प्राइवेट लि भारती इंटरप्राइजेज तथा दुनिया की प्रमुख खुदरा कंपनी वालमार्ट की संयुक्त उद्यम है।
00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
