शनिवार, 25 मई, 2013 | 19:53 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
किंगफिशर एयरलाइंस का घाटा बढ़कर 651 करोड़
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:11-08-12 04:49 PM
Last Updated:11-08-12 05:11 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
कर्ज के बोझ तले दबी किंगफिशर एयरलाइंस का घाटा पिछले साल की तुलना में और बढ़ गया है। विमानों के बेकार खड़े होने की वजह से जून में समाप्त तिमाही में विमानन कंपनी का घाटा 650.8 करोड़ रुपये रहा।

इससे पहले एयरलाइन को पिछले साल इसी अवधि में 263.5 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। अप्रैल से जून 2012 तिमाही में कंपनी की संचालन आय 301.4 करोड़ रुपये रह गई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने 1,907 करोड़ रुपये की कमाई की थी। मुंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में किंगफिशर एयरलाइन ने यह जानकारी दी है।

कंपनी ने कहा है महंगा ईंधन, ऊंची ब्याज दर, रुपये का अवमूल्यन और पट्टे पर लिये गये विमानों को लौटाने पर हुये खर्च तथा खड़े विमानों से जुड़ी लागत से कंपनी को कर भुगतान के बाद 651 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।

कंपनी के परिणाम जारी होने से पहले ही कल शुक्रवार को उसके शेयर अंकित मूल्य से भी नीचे चल गये। बंबई शेयर बाजार में किंगफिशर का शेयर मूल्य 11.06 प्रतिशत घटकर 7.40 रुपये रह गया। इससे पहले कारोबार के दौरान यह एक समय 7.27 रुपये तक गिर गया था।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
धूपसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:25 AM
 : 07:10 PM
 : 18 %
अधिकतम
तापमान
44°
.
|
न्यूनतम
तापमान
31°