ब्रेकिंग
भारत ने सुपर सोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का गोवा तट से सफल परीक्षण किया
किंगफिशर जैसे ना हो जाएं एयर इंडिया के हालात
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:09-05-12 11:34 AM
Last Updated:09-05-12 12:46 PM
एयर इंडिया के पायलटों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी है। 100 से ज्यादा पायलटों के हड़ताल पर जाने की वजह से एयर इंडिया के विमानों के रद्द होने का सिलसिला जारी है। अब तक 11 उड़ानें रद्द हो चुकी हैं और कई उड़ानें लेट हो रही हैं।
नागरिक विमानन मंत्री अजीत सिंह ने कहा है कि एयर इंडिया को बंद करने में कोई मुश्किल नहीं है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि सरकार को तो सर्विस सेक्टर में रहना ही नहीं चाहिए। आज न्यूयॉर्क जाने वाली एक अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट भी रद्द हो गई। पायलटों का आरोप है कि एयर इंडिया मैनेजमेंट बोइंग 787 ड्रीमलाइनर की ट्रेनिंग को लेकर उनसे भेदभाव कर रहा है और उन्हें वेतन भी ठीक नहीं मिल रहा है।
एयर इंडिया ने मंगलवार को 14 पायलटों को बर्खास्त कर पायलट गिल्ड की मान्यता रद्द कर दी है। साथ ही सभी को काम पर लौटने की चेतावनी दी गई जिससे पायलट और नाराज हो गए। पायलट इंडियन एयरलाइंस के पूर्व पायलटों को बोइंग-787 ड्रीमलाइनर विमान उड़ाने का प्रशिक्षण देने की योजना का विरोध कर रहे हैं। इंडियन एयरलाइंस का एयर इंडिया में विलय कर दिया गया था।
पायलटों ने यह कदम ऐसे समय पर उठाया है जब एयरलाइन ने 42000 करोड़ रुपये की सहायता पैकेज हासिल करने के साथ छुट्टियों के समय में घाटे में कमी लाने की आशा कर रही है। पायलट वेतन एवं ग्रेड में समानता लाने की भी मांग कर रहे हैं।
एयर इंडिया प्रबंधन ने कड़ा कदम उठाते हुए आंदोलनकारी 14 पायलटों को मंगलवार को बर्खास्त कर दिया और उनसे संबद्ध संगठन के दफ्तरों को सील कर दिया। करीब 160 पायलटों के काम पर नहीं आने के बाद यह कदम उठाया गया है।
सूत्रों ने कहा कि करीब 160 पायलट काम पर नहीं आये। इसको देखते हुए आंदोलन में शामिल कम से कम 14 पायलटों को बर्खास्त कर दिया गया है। इसमें आंदोलन का नेतृत्व करने वाले इंडियल पायलट्स गिल्ड के पदाधिकारी भी शामिल हैं।
सूत्रों के मुताबिक आईपीजी की मान्यता रद्द कर दी गयी है और उसके मुंबई तथा दिल्ली में दफ्तर सील कर दिये गये हैं। इंडियन पायलट्स गिल्ड से संबद्ध एयर इंडिया पायलटों का एक तबका बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्रशिक्षण कार्यक्रम के पुनर्निर्धारण तथा करियर से जुड़े मामले को लेकर विरोध कर रहा है।
नागर विमानन मंत्री ने एयर इंडिया के पायलटों की हड़ताल को अवैध करार देते हुए कहा कि सार्वजनिक विमानन सेवा प्रदाता का प्रबंधन आंदोलन में शामिल लोगों के खिलाफ उपयुक्त कार्रवाई करेगा। मंत्री ने कहा कि पायलटों की प्रबंधन के साथ बातचीत चल रही थी। बातचीत के बीच में ही वे चिकित्सा अवकाश पर चले गये जिसके कारण उड़ानों को रद्द करना पड़ा।
सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने बीमार होने की खबर दी है। उन्होंने हड़ताल को लेकर कोई नोटिस नहीं दिया है। ऐसे में एयर इंडिया प्रबंधन के जो भी नियम एवं कानून होंगे, उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि पायलटों से आज शाम तक काम पर लौटने को कहा गया है। और अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो प्रबंधन उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा। सूत्रों ने कहा कि प्रबंधन ने उन पायलटों के घर डाक्टरों की टीम भेजने का फैसला किया है, जिन्होंने चिकित्सा अवकाश लिया है।
इस बीच, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी समर्थित पायलटों के निकाय ने कहा है कि वे प्रबंधन के साथ बातचीत करने को तैयार हैं। इंडियन पायलट्स गिल्ड के अध्यक्ष तथा राकांपा नेता जितेन्द्र अवध ने कहा कि हम किसी भी समय बातचीत करने के लिये तैयार हैं।
अजित सिंह ने कहा पायलटों की प्रबंधन के साथ बातचीत चल रही थी। बातचीत के बीच में ही वे चिकित्सा अवकाश पर चले गये जिसके कारण उड़ानों को रद्द करना पड़ा। उन्होंने रेखांकित किया कि एयर इंडिया अभी खराब दौर से गुजर रही है और इसे चलाने के लिये जनता के करोड़ों रुपये इसमें लगाये गये हैं। इस प्रकार के विरोध के लिये यह उचित समय नहीं है।
नागरिक विमानन मंत्री अजीत सिंह ने कहा है कि एयर इंडिया को बंद करने में कोई मुश्किल नहीं है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि सरकार को तो सर्विस सेक्टर में रहना ही नहीं चाहिए। आज न्यूयॉर्क जाने वाली एक अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट भी रद्द हो गई। पायलटों का आरोप है कि एयर इंडिया मैनेजमेंट बोइंग 787 ड्रीमलाइनर की ट्रेनिंग को लेकर उनसे भेदभाव कर रहा है और उन्हें वेतन भी ठीक नहीं मिल रहा है।
एयर इंडिया ने मंगलवार को 14 पायलटों को बर्खास्त कर पायलट गिल्ड की मान्यता रद्द कर दी है। साथ ही सभी को काम पर लौटने की चेतावनी दी गई जिससे पायलट और नाराज हो गए। पायलट इंडियन एयरलाइंस के पूर्व पायलटों को बोइंग-787 ड्रीमलाइनर विमान उड़ाने का प्रशिक्षण देने की योजना का विरोध कर रहे हैं। इंडियन एयरलाइंस का एयर इंडिया में विलय कर दिया गया था।
पायलटों ने यह कदम ऐसे समय पर उठाया है जब एयरलाइन ने 42000 करोड़ रुपये की सहायता पैकेज हासिल करने के साथ छुट्टियों के समय में घाटे में कमी लाने की आशा कर रही है। पायलट वेतन एवं ग्रेड में समानता लाने की भी मांग कर रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक आईपीजी की मान्यता रद्द कर दी गयी है और उसके मुंबई तथा दिल्ली में दफ्तर सील कर दिये गये हैं। इंडियन पायलट्स गिल्ड से संबद्ध एयर इंडिया पायलटों का एक तबका बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्रशिक्षण कार्यक्रम के पुनर्निर्धारण तथा करियर से जुड़े मामले को लेकर विरोध कर रहा है।
नागर विमानन मंत्री ने एयर इंडिया के पायलटों की हड़ताल को अवैध करार देते हुए कहा कि सार्वजनिक विमानन सेवा प्रदाता का प्रबंधन आंदोलन में शामिल लोगों के खिलाफ उपयुक्त कार्रवाई करेगा। मंत्री ने कहा कि पायलटों की प्रबंधन के साथ बातचीत चल रही थी। बातचीत के बीच में ही वे चिकित्सा अवकाश पर चले गये जिसके कारण उड़ानों को रद्द करना पड़ा।
सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने बीमार होने की खबर दी है। उन्होंने हड़ताल को लेकर कोई नोटिस नहीं दिया है। ऐसे में एयर इंडिया प्रबंधन के जो भी नियम एवं कानून होंगे, उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि पायलटों से आज शाम तक काम पर लौटने को कहा गया है। और अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो प्रबंधन उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा। सूत्रों ने कहा कि प्रबंधन ने उन पायलटों के घर डाक्टरों की टीम भेजने का फैसला किया है, जिन्होंने चिकित्सा अवकाश लिया है।
इस बीच, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी समर्थित पायलटों के निकाय ने कहा है कि वे प्रबंधन के साथ बातचीत करने को तैयार हैं। इंडियन पायलट्स गिल्ड के अध्यक्ष तथा राकांपा नेता जितेन्द्र अवध ने कहा कि हम किसी भी समय बातचीत करने के लिये तैयार हैं।
अजित सिंह ने कहा पायलटों की प्रबंधन के साथ बातचीत चल रही थी। बातचीत के बीच में ही वे चिकित्सा अवकाश पर चले गये जिसके कारण उड़ानों को रद्द करना पड़ा। उन्होंने रेखांकित किया कि एयर इंडिया अभी खराब दौर से गुजर रही है और इसे चलाने के लिये जनता के करोड़ों रुपये इसमें लगाये गये हैं। इस प्रकार के विरोध के लिये यह उचित समय नहीं है।
10

पायलट| हड़ताल| एयर इंडिया| विमान|
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल