पाकिस्तानः इमरान ने एमक्यूएम को ठहराया जिम्मेदार
आज चलेगा पता, कौन है आईपीएल की फिसड्डी टीम
आज चलेगा पता, कौन है आईपीएल की फिसड्डी टीम
आज चलेगा पता, कौन है आईपीएल की फिसड्डी टीम
पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार शारदा घोटाला: प्रमोटर 31 मई तक न्यायिक हिरासत में बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना
मुंबई में किंगफिशर के विमान जब्त
मुंबई, एजेंसी
First Published:11-12-12 04:23 PM
Last Updated:11-12-12 04:24 PM
मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड (एमआईएएल) ने निजी विमानन कम्पनी, किंगफिशर एयरलाइंस के सात विमान जब्त कर लिए हैं। एक अधिकारी ने कहा कि हवाईअड्डे के बकाए का भुगतान न किए जाने के कारण ये विमान जब्त किए गए हैं।
एमआईएल ने पहले कम्पनी को दो नोटिस भेज कर कुल 53 करोड़ रुपये बकाए का भुगतान करने के लिए कहा था। अधिकारी ने कहा कि जब तक वे बकाए का भुगतान नहीं कर देते, हम उन्हें ये विमान उड़ाने नहीं देंगे, जो अब हमारे नियंत्रण में हैं।
ये बकाए विमानन कम्पनी के सामान्य संचालन के वक्त उसे हवाईअड्डे द्वारा मुहैया कराई गई पार्किंग तथा अन्य सुविधाओं के शुल्क से सम्बंधित हैं। पिछले चार दिनों से लगातार कोशिश करने के बाद भी विमानन कम्पनी के अधिकारियों ने इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की। जब्त विमानों के भी विवरण उपलब्ध नहीं कराए गए हैं।
विजय माल्या की कम्पनी के विमान एक अक्टूबर से उड़ान नहीं भर पा रहे हैं। उसी माह के आखिरी दिनों में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने कम्पनी का उड़ान लाइसेंस भी निलम्बित कर दिया। विमानन कम्पनी नकदी संकट से गुजर रही है और यह कई महीने से हवाईअड्डे की सेवाओं के लिए भुगतान नहीं कर पाई है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
