फोटो गैलरी

Hindi Newsफोर्ब्स अरबपतियों की सूची में पांच भारतीय महिलाएं

फोर्ब्स: अरबपतियों की सूची में पांच भारतीय महिलाएं

पांच भारतीय महिलाओं ने फोर्ब्स की अरबपतियों की सूची में जगह बनाई है। इस साल की अरबपतियों की सूची में रिकॉर्ड संख्या में महिलाएं हैं। हालांकि कुल अरबपतियों में अब भी उनकी हिस्सेदारी महज 11  फीसदी...

फोर्ब्स: अरबपतियों की सूची में पांच भारतीय महिलाएं
एजेंसीTue, 03 Mar 2015 04:37 PM
ऐप पर पढ़ें

पांच भारतीय महिलाओं ने फोर्ब्स की अरबपतियों की सूची में जगह बनाई है। इस साल की अरबपतियों की सूची में रिकॉर्ड संख्या में महिलाएं हैं। हालांकि कुल अरबपतियों में अब भी उनकी हिस्सेदारी महज 11  फीसदी है। पिछले साल की अरबपतियों की सूची में केवल दो भारतीय महिलाएं शामिल थीं।

वैश्विक स्तर पर 1,826  अरबपतियों में 197 महिलाएं हैं, जबकि 2014 में महिला अरबपतियों की संख्या 172 थी। फोर्ब्स की इस साल की अरबपतियों की सूची में भारतीय महिलाओं में सावित्री जिंदल व उनका परिवार 283वें पायदान पर है और उनका नेटवर्थ 5.3 अरब डॉलर है जो 2014 में 4.9  अरब डॉलर था।

मीडिया कंपनी बेनेट कोलमैन एंड कंपनी की प्रमुख इंदु जैन 3.1  अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ 603वें पायदान पर हैं। इस बीच, अनु आगा अपनी इंजीनियरिंग फर्म थरमैक्स के शेयरों में उछाल आने से वह फिर से अरबपतियों की सूची में शामिल हो गईं। डेढ़ अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ अनु आगा 1,312वें पायदान पर हैं।

अरबपतियों की सूची में शामिल अन्य भारतीय महिलाओं में कीमत राय गुप्ता की पत्नी विनोद गुप्ता 1.2  अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ 1,533वें पायदान पर हैं। पिछले साल नवंबर में हैवल्स इंडिया के प्रमुख कीमत राय गुप्ता का निधन हुआ। हैवल्स इंडिया का शेयर भाव पिछले साल 74  फीसदी बढ़ा है जिससे विनोद गुप्ता अरबपतियों की फेहरिस्त में शामिल हो गईं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें