ब्रिटेऩ-स्विट्जरलैंड जैसी कर संधि करेगा भारत
मीरा कुमार ने हर 37 दिन में की विदेश यात्रा
विवाह पंजीकरण 60 दिन में कराना जरूरी, वरना जुर्माना
ओरियंटल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा का समर्थन किया
80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी साइकिल!
मदेरणा, बिश्नोई ने भंवरी की हत्या की साजिश रची: सीबीआई
लोकपाल विधेयक प्रवर समिति को भेजने पर हंगामा
बीजेपी की आपत्ति के बीच लोकपाल बिल राज्यसभा में पेश
कांस्य युग में भी थीं सोशल नेटवर्किंग साइटें!
एवरेस्ट पर तीन पर्वतारोहियों की मौत, दो लापता
तेल कंपनियों ने एयर इंडिया को ईंधन आपूर्ति रोकी
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:02-02-12 07:37 PM
Last Updated:02-02-12 09:54 PM
खस्ताहाली से गुजर रही सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी एयर इंडिया की समस्याएं समाप्त होने का नाम नहीं ले रही हैं। निर्धारित अवधि के भीतर भुगतान नहीं होने पर तेल कंपनियों ने गुरुवार को अचानक एयर इंडिया को ईंधन आपूर्ति रोक दी।
एयर इंडिया तेल कंपनियों को ईंधन आपूर्ति के 90 दिन की तय अवधि में भुगतान करने में असफल रही है। हालांकि एयर इंडिया ने कहा है कि उसने 180 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है और कल तक वह 40 करोड़ रुपये का और भुगतान कर देगी।
नागरिक उड्डयन सचिव नसीम जैदी ने बताया कि मैंने पेट्रोलियम सचिव से बात की है, उनसे ईंधन आपूर्ति बाधित नहीं करने का आग्रह किया है और उन्होंने मुझे आश्वस्त किया। सार्वजनिक क्षेत्र की तीनों तेल कंपनियों इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम तीनों ने एयर इंडिया को आज जेट ईंधन की आपूर्ति बंद कर दी। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, त्रिवेंद्रम और कोच्चि में आज शाम चार बजे से एटीएफ आपूर्ति बंद कर दी।
जैदी ने बताया कि नकदी की तंगी से जूझ रही एयर इंडिया ने 180 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है और 40 करोड़ रुपये कल जारी कर दिये जायेंगे। उधर एयर इंडिया के वरिष्ठ अधिकारियों ने दावा किया है कि एयरलाइन के उपर भुगतान की तय अवधि के दौरान 260 करोड़ रुपये की देनदारी बनती है और हम तय अवधि की ऋण सीमा के भीतर हैं।
10

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल


