ब्रिटिश सैनिक की हत्या के मामले में 2 और गिरफ्तार आज ही मुंबई पुलिस के सामने पेश होंगे गुरुनाथ मयप्पन किडनैपिंग केस में फंसी सना खान, परेशान हुए सलमान श्रीनिवासन होंगे अमेरिकी जज, सीनेट से मिली मंजूरी UP में मैनेजमेंट गुरु पुलिस को सिखाएंगे टीम भावना हैदराबाद से दुबई भाग रहा सट्टेबाज मोहम्मद गिरफ्तार उत्तर भारत बेहाल, गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़, सेना के तीन जवान शहीद कान फिल्मोत्सव में दूसरी बार चोरी, पुलिसकर्मी परेशान भारत से भेजा गया दो किलो हशीश जर्मनी में जब्त
वालमार्ट के करोड़ों के लॉबिंग खर्च की जांच हो: कैट
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:10-12-12 05:23 PM
Last Updated:10-12-12 05:29 PM
दुनिया की सबसे बड़ी खुदरा क्षेत्र की कंपनी वालमार्ट द्वारा भारत में प्रवेश के लिए लॉबिंग पर 125 करोड़ रुपए खर्च किए जाने की रपट को गंभीर मुद्दा बताते हुए भारतीय खुदरा व्यापारियों के संगठन कन्फैडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने सोमवार को सरकार से इस मामले जांच लोकलेखा समिति (पीएसी) से जांच कराने की मांग की।
उल्लेखनीय है कि वालमार्ट द्वारा अमेरिकी संसद को लाबिंग खर्च के बारे में दिए गए ब्यौरे में यह बात सामने आयी है। कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने सोमवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि लॉबिंग पर खर्च की गई राशि का मुद्दा देश की साख और संप्रभुता से जुड़ा हुआ है।
इसलिए हम सरकार से समयबद्ध सीमा में उच्चस्तरीय एंव निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं। यह जांच संसद की लोकलेखा समिति से कराई जानी चाहिए। उन्होंने वालमार्ट द्वारा प्रस्तुत विवरण की प्रतियां भी जारी कीं और कहा कि पिछले वर्ष भी वालमार्ट द्वारा भारत में लॉबिंग पर करीब 60 करोड़ रुपए खर्च किये जाने का मामला सामने आया था और कन्फैडरेशन ने सरकार से इसकी जांच की मांग की थी, लेकिर सरकार ने उसपर ध्यान नहीं दिया।
उल्लेखनीय है कि सरकार ने विदेशी कंपनियों को भारत के बहु ब्रांड खुदरा बाजार में अपनी 51 प्रतिशत के साथ संयुक्त कारोबार शुरू करने की अनुमति दे दी है। इसके विरोध में विपक्ष द्वारा संसद में पेश प्रस्ताव पिछले दिनों बहुमत से खारिज कर दिया गया।
30

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
