देश की रणनीतिक सोच में बदलाव की जरूरत: PM अमेरिका की लीडिया डेविस को 'मैन बुकर इंटरनेशनल प्राइज' लंदन में आतंकियों ने सरेआम ब्रिटिश सैनिक का सिर काटा लड़की ने लगाई फांसी, वेबकैम पर लाइव देखता रहा मंगेतर UPA के 9 साल...कहीं किया कमाल, कहीं रहा मलाल श्रीनगर में मुठभेड़, लश्कर आतंकी हिलाल मौलवी ढेर चीनी-अमेरिकी सेनाओं के बीच जारी है बुलंदियों का दौर राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
2013 में सुधरेगी भारत की आर्थिक वृद्धि: मूडीज
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:11-12-12 07:45 PM
वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज ने मंगलवार को कहा कि सुधारों को आगे बढ़ाए जाने से भारत की आर्थिक वृद्धि 2013 में सुधरने की उम्मीद है। मूडीज ने एक रिपोर्ट में कहा है कि नए वित्त मंत्री के आने, अपने रुख पर अडिग रहने वाले गठबंधन के एक सहयोगी दल के हटने तथा अर्थव्यवस्था को गति देने के इरादे से आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ाए जाने से वृद्धि की संभावना सुधरी है।
तृणमूल कांग्रेस के समर्थन वापस लेने के बाद सरकार ने बहु-ब्रांड खुदरा क्षेत्र में एफडीआई समेत आर्थिक सुधारों की गाड़ी आगे बढ़ाई। सरकार ने बीमा क्षेत्र में एफडीआई सीमा बढ़ाए जाने की भी घोषणा की है, लेकिन इसके लिए संसद की मंजूरी की जरुरत होगी।
रिपोर्ट में कहा गया है कि एशिया की अर्थव्यवस्था वैश्विक नरमी की चपेट में है, पर 2013 में स्थिति तुलनात्मक रूप से बेहतर होगी। वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी के राष्ट्रपति बनने के बाद वित्त मंत्री की जिम्मेदारी पी चिदंबरम ने संभाली है। रेटिंग एजेंसी ने यह भी कहा कि भारत के राजकोषीय घाटे तथा बाहय ऋण को निकट स्तर का जोखिम घटा है।
रिपोर्ट के अनुसार कारोबारी समूह का मनोबल ऊंचा है, इससे निवेश तथा जीडीपी वृद्धि अच्छी होगी। इस कदम से दीर्घकालीन परिदृश्य पर अच्छा असर पड़ेगा।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
