29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
एफआईआई ने शेयर बाजारों में किया 8,400 करोड़ निवेश
मुंबई, एजेंसी
First Published:29-07-12 06:55 PM
कमजोर मानसून, आर्थिक वद्धि की धीमी रफ्तार तथा ऊंचे ब्याज दरों के दौर की चिंता को नजरअंदाज करते हुए विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने जुलाई माह में अभी तक भारतीय शेयर बाजारों में 8,400 करोड़ रुपये का निवेश किया है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल से जून तक लगातार तीन माह तक निकासी के बाद इस महीने 27 जुलाई तक विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजारों में 8,424 करोड़ रुपये का निवेश किया है।
बाजार विश्लेषकों का कहना है कि विदेशी निवेशकों ने कमजोर मानसून, आर्थिक वृद्धि की धीमी रफ्तार तथा उंची ब्याज दर की चिंता को नजरअंदाज किया है। इसकी वजह यह है कि उन्हें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा वित्त मंत्रालय का प्रभार भी संभालने के बाद सुधारों का नया दौर शुरू हो सकेगा।
एफआईआई को यह भी उम्मीद है कि 8 अगस्त से शुरू होने वाले मानसून सत्र से पहले सरकार कुछ महत्वपूर्ण सुधारों की प्रक्रिया शुरू कर सकती है। विदेशी निवेशकों ने 3 से 27 जुलाई के दौरान कुल 44,192 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इस दौरान उन्होंने 35,768 करोड़ रुपये की निकासी की। इस तरह उनका शुद्ध निवेश 8,424 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा माह के दौरान एफआईआई ने ऋण बाजार भी भी 3,187 करोड़ रुपये का निवेश किया है।
10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
