29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
सब्जियां हुईं सस्ती, मुद्रास्फीति घटकर 7.24 फीसदी
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:14-12-12 05:31 PM
सब्जियों के दाम घटने से नवंबर में थोक मूल्य आधारित मुद्रास्फीति घटकर 7.24 फीसदी पर आ गई। हालांकि, गेहूं, चावल, खाद्य तेल और आलू के दाम में इस दौरान वृद्धि दर्ज की गई।
बहरहाल, मुद्रास्फीति में आई गिरावट से रिजर्व बैंक की अगले सप्ताह होने वाली मध्य तिमाही समीक्षा में आर्थिक वृद्धि को प्रोत्साहन देने की दिशा में पहल करने का आधार मिल सकता है।
नवंबर 2012 में एक साल पहले की तुलना में सब्जियों के दाम 1.19 फीसदी नीचे आये हैं पिछले साल इसी महीने इनमें 10.68 फीसद वृद्धि दर्ज की गई थी।
थोकमूल्य सूचकांक के आधार पर आंकी जाने वाली मुद्रास्फीति नवंबर में घटकर 7.24 फीसदी पर आ गई, जो पिछले साल इसी महीने 9.46 फीसदी रही थी।
हालांकि, इस अवधि में आलू, गेहूं, चावल, दाल, खाद्य तेल और चीनी जैसे कुछ खाद्य उत्पादों की कीमत बढ़ी। पिछले महीने सकल मुद्रास्फीति 7.45 फीसदी रही थी।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
