इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस जश्न मनाने की बजाय देश से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति SP विवेक दत्त और तीन अन्य की सीबीआई हिरासत बढ़ी विंदु के घर की ली गई तलाशी, लैपटॉप-मोबाइल बरामद विंदु के घर की ली गई तलाशी, लैपटॉप-मोबाइल बरामद
टाटा समूह 45,000 करोड़ रुपये निवेश करेगा: मिस्त्री
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:02-01-13 10:07 PM
टाटा समूह अगले दो साल में विभिन्न क्षेत्रों में 45,000 करोड़ रुपये से अधिक निवेश करेगा और भारत के साथ उसका वैश्विक बाजारों में अपनी उपस्थिति बढ़ाने पर जोर रहेगा। टाटा समूह के नए प्रमुख साइरस पी मिस्त्री ने आज यह बात कही।
टाटा संस के चेयरमैन के रूप में अपने पहले संदेश में मिस्त्री ने कहा कि टाटा समूह में नेतृत्व बदल जाने के बावजूद उसकी मूल गतिविधियों में कोई बदलाव नहीं आयेगा। उन्होंने समूह की कंपनियों से कहा कि वे अपने अपने क्षेत्रों में नेतृत्वकारी भूमिका में आयें।
नमक, रसायन, इंजीनियरिंग से लेकर साफ्टवेयर क्षेत्र में कार्यरत 100 अरब डालर के इस उद्योग समूह के नए प्रमुख 44 वर्षीय मिस्त्री ने 28 दिसंबर को रतन टाटा के सेवानिवृत्त होने के बाद कार्यभार संभाला है। टाटा करीब 50 साल तक टाटा समूह से जुड़े रहे। इसमें 21 बरस तक उन्होंने चेयरमैन के रूप में काम किया।
कर्मचारियों को अपने संदेश में मिस्त्री ने कहा कि रतन टाटा के नेतृत्व में समूह एक वैश्विक समूह के रूप में बदल सका और इसका आकार अविश्वसनीय 100 अरब डालर के आंकड़े को पार कर गया।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
