फोटो गैलरी

Hindi Newsटाटा समूह देश का सबसे चर्चित वैश्विक ब्रांड सर्वे

टाटा समूह देश का सबसे चर्चित वैश्विक ब्रांड: सर्वे

उद्योग मंडल एसोचैम ने कहा है कि 100 अरब डॉलर का टाटा समूह देश के बाहर और भीतर सबसे जाना-पहचाना वैश्विक ब्रांड...

टाटा समूह देश का सबसे चर्चित वैश्विक ब्रांड: सर्वे
Sun, 23 Dec 2012 06:41 PM
ऐप पर पढ़ें

उद्योग मंडल एसोचैम ने कहा है कि 100 अरब डॉलर का टाटा समूह देश के बाहर और भीतर सबसे जाना-पहचाना वैश्विक ब्रांड है। एसोचैम के सर्वे के अनुसार, रतन टाटा का कद काफी ऊंचा है और इसके वे हकदार भी हैं। उनके नेतृत्व में भारतीय परिवार का कारोबारी घराना पेशेवर रूप से प्रबंधित वैश्विक समूह के रूप में तब्दील हुआ।

सर्वे में शामिल करीब 77 प्रतिशत लोगों के अनुसार उन्हें पूरा विश्वास है कि रतन टाटा के उत्तराधिकारी साइरस मिस्त्री समूह की बागडोर अच्छे तरीके से संभालेंगे। एसोचैम ने दिसंबर के पहले पखवाड़े में किये गये अपने सर्वे में 78 शीर्ष मुख्य कार्यपालक अधिकारियों तथा घरेलू एवं विदेशी कंपनियों कंपनियों के प्रमुखों को शामिल किया।

सर्वे दिल्ली, मुंबई, कोलकाता तथा हैदराबाद के अलावा लंदन, न्यूयार्क तथा सिंगापुर में किया गया।  
सर्वे में शामिल लोगों के अनुसार मिस्त्री के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती यह सुनिश्चित करने की होगी कि टाटा समूह वैश्विक नरमी में अच्छा करे। समूह करीब 80 देशों में काम कर रहा है और इनमें से कई देश कठिन समय से गुजर रहे हैं। समूह इस्पात, आटोमोबाइल, रसायन, दूरसंचार, सूचना प्रौद्योगिकी, पेय पदार्थ तथा होटल समेत अन्य कारोबार से जुड़ा है।

एसोचैम के अध्यक्ष राजकुमार एन धूत ने कहा कि टाटा की कहानी 1868 में जमशेदजी एन टाटा से शुरू हुई और भारतीय उद्योग जगत में सबसे सफल रही। समूह को वास्तव में वैश्विक रूप देने का श्रेय रतन टाटा तथा जेआरडी टाटा को जाता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें