गुरुवार, 20 जून, 2013 | 08:15 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया  दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
 
खुदरा मुद्रास्फीति नवंबर में हुई 9.90 फीसदी
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:12-12-12 02:16 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
चीनी, सब्जी, खाद्य तेज और कपड़े की कीमतें बढ़ने से खुदरा मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति नबंबर में बढ़कर 9.90 फीसदी हो गई। खुदरा मुद्रास्फीति लगातार दो माह से बढ़ रही है।

अक्टूबर में यह 9.75 फीसदी और सितंबर में यह 9.73 फीसदी थी। बुधवार को जारी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) के मुताबिक नवंबर में खाद्य तेल एवं वसा वर्ग की खुदरा कीमतें एक साल पहले की तुलना में 17.67 फीसदी उंची रहीं। इसी तरह चीनी 16.97 फीसदी और दलहन 14.19 फीसदी मंहगे रहे।

सब्जियों की कीमत सालाना आधार पर 14.74 फीसदी उपर रही तथा मांस, मछली और अंडा 11.33 फीसदी मंहगे रहे। कपड़े और जूते की कीमत भी नवंबर 11.08 फीसदी बढ़ी। शहरी इलाकों में खुदरा मुद्रास्फीति नवंबर में 9.69 फीसदी रही, जो इससे पिछले माह 9.46 फीसदी थी।

हालांकि, ग्रामीण इलाके में सीपीआई आधारित मुद्रास्फीति इससे पिछले महीने 9.98 फीसदी से घट कर 9.97 फीसदी रही। नवंबर में ग्रामीण, शहरी और सम्मिलित आखिल भारतीय उपभाक्ता मूल्य सूचकांक क्रमश: 126.9, 123.4, 125.4 रहे।

माना जाता है कि रिजर्व बैंक अगले सप्ताह मौद्रिक नीति की मध्य तिमाही समीक्षा में खुदरा मुद्रास्फीति के लिए दहाई अंक के करीब पहुंचने की इस स्थिति ध्यान में रखेगा। महंगाई का दबाव बढ़ने से उसके लिए ऋण सस्ता करने का फैसला कठिन हो सकता है। अक्टूबर में सकल मुद्रास्फीति 7.45 फीसदी थी, जो आरबीआई के पांच से छह प्रतिशत के मध्यावधिक लक्ष्य से अधिक है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:23 AM
 : 07:21 PM
 : 49 %
अधिकतम
तापमान
36°
.
|
न्यूनतम
तापमान
25°