फोटो गैलरी

Hindi Newsfinancial capital mumbai is the wealthiest city in the country

मुंबई देश का सबसे अमीर शहर, दिल्ली को मिला दूसरा पायदान

देश की वित्तीय राजधानी मुंबई कुल संपत्ति के मामले में सबसे अमीर शहर है। न्यू वर्ल्ड वेल्थ की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई के बाद इस मामले में दिल्ली और बेंगलुरु का नंबर है। रिपोर्ट के मुताबिक, अगले...

मुंबई देश का सबसे अमीर शहर, दिल्ली को मिला दूसरा पायदान
एजेंसीThu, 29 Sep 2016 11:00 AM
ऐप पर पढ़ें

देश की वित्तीय राजधानी मुंबई कुल संपत्ति के मामले में सबसे अमीर शहर है। न्यू वर्ल्ड वेल्थ की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई के बाद इस मामले में दिल्ली और बेंगलुरु का नंबर है। रिपोर्ट के मुताबिक, अगले दशक में भारत को स्थानीय वित्तीय सेवा, आईटी, रियल एस्टेट, स्वास्थ्य और मीडिया क्षेत्र में मजबूत वृद्धि से लाभ हो सकता है।

कुल संपत्ति से आशय निजी संपत्ति से है जो लोगों के पास है। रिपोर्ट में संपत्ति को किसी व्यक्ति की शुद्ध संपत्ति के रूप में परिभाषित किया गया है। इसमें उनकी सभी संपत्ति (संपत्ति, नकद, इक्विटी, व्यापार रूचि) शामिल है जिसमें से बकाये को घटाया गया है। 

वैश्विक सूची में भारत की 16 स्थान की उछाल-

मौद्रिक नीति में सुधार और अर्थव्यवस्था को खोलने के बाद भारत वैश्विक प्रतिस्पर्धा सूची में 16 स्थान उछलकर 39वें स्थान पर आ गया है। विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) ने बुधवार को वैश्विक प्रतिस्पर्धा सूची 2016-17 जारी की। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें