मंगलवार, 21 मई, 2013 | 23:06 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
भारत को शीघ्र एमएफएन का दर्जा: पाक
इस्लामाबाद, एजेंसी
First Published:27-12-12 10:21 PM
Last Updated:27-12-12 11:49 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
पाकिस्तान सरकार ने भारत को व्यापार के लिहाज से से सबसे वरीयता प्राप्त देश (एमएफएन) का दर्जा यथाशीघ्र देने का संकेत देते हुए गुरुवार को कहा कि वह व्यापार का उदार करने की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए काम कर रही है।

सरकार का यह बयान ऐसे समय आया है जबकि अटकलें हैं कि वह इस बारे में तय समय सीमा पर शायद खरी नहीं उतर सके। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोअज्जम खान ने साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सरकार ने भारत को एमएफएन दर्जा देने का फैसला किया है। यह प्रक्रिया हमने शुरू की है। हम इस बारे में अपने स्तर पर कार्रवाई कर रहे हैं और उम्मीद है कि इन्हें जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

इस साल 31 दिसंबर तक नकारात्मक सूची प्रणाली को समाप्त करने तथा नये साल की शुरुआत से भारत को एमएफएन का दर्जा दिए जाने के सवाल पर खान ने केवल इतना कहा कि प्रक्रिया को यथाशीघ्र पूरा कर लिया जाएगा।

राजनयिक सूत्रों ने बताया कि भारत को एमएफएन का दर्जा देने की प्रक्रिया को पूरा करने का काम अगले साल 31 जनवरी तक हो सकता है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°