छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल भारत का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुड़गांव में स्थापित होगा ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा
भारत-रूसी कंपनियों ने तीन करार पर किए दस्तखत
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:24-12-12 05:51 PM
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और जेएससी हेलिकाप्टर सहित रूसी और भारतीय कंपनियों ने सोमवार को संयुक्त उद्यम गठन तथा प्रौद्योगिकी भागीदारी को मजबूत करने के लिए तीन अलग-अलग करारों पर दस्तखत किए।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा के मौके पर ये करार किए गए हैं। टीसीएस तथा रूसी कंपनी नेविगेशन इन्फार्मेशन सिस्टम्स (एनआईएस) ने रणनीतिक सहयोग का करार किया है। यह दोनों कंपनियों के बीच प्रौद्योगिकी भागीदारी संबंधों को मजबूत करने के लिए है। इसके तहत दोनों कंपनियां साफ्टवेयर विकास, प्रणाली एकीकरण, पेशेवर सेवाओं तथा एनआईएस उत्पादों के विपणन के लिए सहयोग करेंगी।
इसके अलावा एल्काम सिस्टम्स प्राइवेट लि़ तथा ओएओ वेतर्लेती रासी (जेएससी हेलिकाप्टर रूस) के बीच संयुक्त उद्यम करार हुआ है। यह उद्यम रूसी माडल के हेलिकाप्टरों के विनिर्माण के लिए आधुनिक औद्योगिक सुविधा विकसित करने के लिए किया गया है।
इसके अलावा मुंबई की एल्डर फार्मा ने स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग के लिए रूस की कंपनी फार्माइको के साथ संयुक्त उद्यम करार पर दस्तखत किए हैं। यह करार स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग के लिए है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
