बिहार के पूर्व मंत्री अश्विनी चौबे समेत 300 तीर्थयात्री फंसे बिहार के पूर्व मंत्री अश्विनी चौबे समेत 300 तीर्थयात्री फंसे बिहार के पूर्व मंत्री अश्विनी चौबे समेत 300 तीर्थयात्री फंसे भारत ने टॉस जीता, गेंदबाज़ी का फैसला भारत ने टॉस जीता, गेंदबाज़ी का फैसला खाद्य सुरक्षा विधेयक में बाधा के लिए विपक्ष जिम्मेदार: सोनिया संघ प्रमुख मोहन भागवत से मिले आडवाणी
विपक्ष को तो केवल कुर्सी नजर आती हैः सोनिया
उत्तराखंड की तबाही में हजारों लोगों के मरने की आशंका
रुपया अब तक के सबसे न्यूनतम स्तर पर
पेटेंट विवाद निपटाने के लिए नोकिया ने किया रिम से करार
हेलसिंकी-नयी दिल्ली, एजेंसी
First Published:21-12-12 05:34 PM
Last Updated:21-12-12 05:40 PM
नोकिया ने शुक्रवार को कहा कि उसने पेटेंट से जुड़े सभी मुकदमों का निपटान करने के लिए रिसर्च इन मोशन (रिम) के साथ एक नया पेटेंट लाइसेंस समझौता किया है।
फिनलैंड की कंपनी नोकिया ने बयान में कहा कि इस समझौते से दोनों कंपनियों के बीच पेटेंट से जुड़े सभी मौजूदा मुकदमों का निपटान हो जाएगा और अमेरिका, ब्रिटेन व कनाडा में लंबित कार्रवाई वापस ले ली जाएगी।
समझौते के वित्तीय ढांचे में रिम द्वारा नोकिया को एकमुश्त भुगतान और चालू भुगतान शामिल है जिसका खुलासा नहीं किया गया है।
नोकिया के मुख्य बौद्धिक संपदा अधिकारी पॉल मेलिन ने कहा कि हम रिम के साथ अपने पेटेंट लाइसेंस मुद्दों को हल कर बहुत खुश हैं और यह इस नए समझौते के जरिए संभव हुआ। नोकिया के उत्पादों के अनूठेपन को बरकरार रखते हुए यह समझौता किया गया।
उन्होंने कहा कि यह समझौता नोकिया के अग्रणी पेटेंट पोर्टफोलियो को दर्शाता है और हमें मोबाइल संचार बाजार में और लाइसेंस प्राप्त करने के अवसरों पर ध्यान केंद्रित करने में समर्थ बनाता है।
नोकिया ने कहा कि पिछले दो दशकों में उसने अनुसंधान एवं विकास पर 45 अरब यूरो का निवेश किया है और मोबाइल संचार उद्योग में सबसे मजबूत और व्यापक बौद्धिक संपदा अधिकारों का पोर्टफोलियो तैयार किया है जिसमें 10,000 पेटेंट शामिल हैं।
00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
