ब्रेकिंग
मयप्पन 29 मई तक मुंबई पुलिस की रिमांड पर
सुब्बाराव ने दरों में कटौती के संकेत दिए
कोलकाता, एजेंसी
First Published:06-12-12 10:43 PM
रिजर्व बैंक के गवर्नर डी सुब्बाराव ने आने वाले दिनों में मौद्रिक नीति में नरमी के संकेत दिये। उन्होंने कहा कि आर्थिक वृद्धि में काफी नरमी आई है और मौद्रिक नीति की मध्य तिमाही और तिमाही समीक्षा में इस पर गौर किया जाएगा।
सुब्बाराव ने यहां आरबीआई के केंद्रीय बोर्ड की बैठक में संवाददाताओं से कहा कि आर्थिक वृद्धि निश्चित तौर पर कम हुई है। जीडीपी वृद्धि पिछले दो साल में 8.5 फीसदी और 6.5 फीसदी से 5.5 फीसद और 5.3 फीसदी पर आ गई है।
उन्होंने कहा आरबीआई में हम हमेशा वृद्धि और मुद्रास्फीति के बीच संतुलन स्थापित करने की कोशिश करते हैं। पिछली तिमाही के दौरान आर्थिक वद्धि कम होकर 5.3 फीसदी रही जो गिरावट को दर्शाता है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
